वेतनमान सुधार की मांग के साथ मंत्रालय पहुंचे लिपिक नेता..सामान्य प्रशासन सचिव ने बताया ..मुख्यमंत्री की घोषणा का जल्द होगा पालन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा का लिपिक संघ ने स्वागत किया है। लिपिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी नेबताया कि लिपिकों के वेतनमान सुधार की प्रक्रिया जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने आश्वासन दिया है कि समय पर वेतनमान सुधार की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। कांकेर विधायक शिशुपाल शौरी ने लिपिकों की मांग को जायज़ बताया है। और अपने स्तर पर सकारत्मक पहल करने की बात भी कही है। 
 
               लिपिक कर्मचारी नेता रोहित तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने साल भर पहले लिपिकों के वेतनमान सुधार का एलान किया। बावजूद इसके अब तक सीएम की   घोषणा पर पूरी तरह से अमल नहीं किया जा सका है। जबकि सीएम सचिवालय ने  घोषणा पर प्रशासनिक मुहर भी लगा चुका है। 
 
        वेतनमान सुधार में देरी से दुखी संघ पदाधिारियों ने शुक्रवार को सामान्य प्रशासन सचिव डी डी सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सामान्य प्रशासन सचिव डी डी सिंह ने लिपिकों कि मांग को जायज़ बताया। सचिव ने संघ पदाधिकारियों को  बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा और लिपिकों की मांग पर शासन सहमत है। लिपिक वेतनमान सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उचित समय पर अंतिम निर्णय भी होगा।
 
             संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि यथा समय की प्रतीक्षा में 40 साल बीत गए हैं। लोगों को यथा समय का बेसब्री से इंतजार है। रोहित के सवाल पर  समान्य प्रशासन सचिव ने कहा कि पिछले 40 वर्षों में किसी भी मुख्यमंत्री ने लिपिकों के वेतनमान में सुधार को लेकर घोषणा नहीं की थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मांग को गंभीरता से लिया है। घोषणा के क्रियान्वयन में समय लगेगा।
 
                रोहित तिवारी ने बताया कि कांकेर विधायक शिशुपाल शौरी ने भी सामान्य प्रशासन विभाग सचिव  से मुलाकात कर सीएम के घोषणा को अमल में लाने को कहा। शिशुपाल सौरी ने लिपिक वेतनमान सुधार को लेकर कहा कि वह शासकीय कर्मचारी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लिपिकों के वेतनमान में सुधार की घोषणा की है। इस बात की उन्हें अच्छी तरह जानकारी है। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से लिपिकों के मांग के समर्थन में  पत्र भी जारी किया है। लिपिकों की मांग जल्द पूरी हो इसके लिए मै प्रयास करूंगा। 
 
           राजधानी में ज्ञापन सौपने वालो में संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, सुनील यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, सूर्य प्रकाश कश्यप कार्य कारी जिलाध्यक्ष बिलासपुर, आकाश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष रायपुर, प्रदीप शर्मा जिला सचिव बिलासपुर, सुनील नायडू सभागीय संयोजक जल संसाधन उपस्थित थे।
close