लिपिकों ने महारैली कर दिखायी ताकत..रोहित तिवारी का एलान..बजट में मांग शामिल नही होने पर करेंगे उग्र आंदोलन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर—-छत्तीसगढञ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने प्रांतीय अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री निवास के पास मांग को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान जंगी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लिपिकों ने वेतन मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री से  लिपिकों की वेतनमान सुधार किए जाने वाले वादे को याद दिलाया।  
 
 छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी लिपिकों ने महारैली कर मुख्य मंत्री निवास के पास जंगी प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में महारैली में शामिल प्रदेश भर के लिपिकों ने ओसीएम चौक से आकाशवाणी, राजभवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद लिपिकों के नेताओं ने  मुख्यमंत्री के नाम नाम मांग पत्र दिया। साथ ही  इस दौरान सभी लिपिकों ने मांग पूरा किए जाने की बात कही।
लिपिक संघ प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने बताया की 17 फरवरी 2019 को बिलासपुर में लिपिक महाअधिवेशन के दौरान  मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने वेतनमान सुधार का वादा किया था। चार साल बाद भी लिपीकों के वेतनमान में सुधार नहीं किया गया। शासन की तरफ से नाही वेतनमान सुधार किए जाने का आदेश ही दिया है। रोहित तिवारी ने कहा कि इंतजार बहुत हुआ…प्रदेध के सभी लिपिकों का आक्रोश भी बढ़ गया है।
रोहित ने बताया कि सरकार की लिपिकों की मांग के प्रति उदासीनता को ध्यान में रखकर प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में फैसला लिया कि एक बार फिर प्रदेश मुखिया को लिपिकों से किए गए वादे को याद दिलायी जाए। सरकार ने यदि लिपिकों की मांग को बजट सत्र में शामिल नहीं किया तो प्रदेश के लिपिक निर्णायक आंदोलन को मजबूर होंगें। आंदोलन के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा। रोहित ने दुहराया कि हमने महारैली कर सरकार को वादा याद दिलाने का प्रयास किया। बावजूद इसके यदि मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया तो लिपिक उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। 
महारैली में मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी,यगेश्वर,महामंत्रो सुनील यादव, हेमन्त बघेल,महामंत्री मुकेश मिश्रा, उप प्रांताध्यक्ष पवन ठाकुर,जिलाध्यक्ष कांकेर सुरेन्द्र ठाकुर, मनोज वैश्वनव प्रांतीय सचिव, गौतम हजारा जिलाध्यक्ष रायपुर, जिला सचिव गौरव बैरागड़े, प्रांतीय सगठन सचिव अमितेश तिवारी प्रांतीय प्रचारत्सचिव अशोक मेहता, प्रांतीय सचिब जगदीष खारे, प्रांतीय सचिव अभिलेख सिंह,जिलाध्यक्ष बलरामपुर रमेश तिवारी प्रांतीय सचिव भीम राव मेश्राम, प्रांतीय सचिव पी एस ठाकुर, सूर्य प्रकाश कश्यप, प्रदीप शर्मा सुनिल नायडू, इम्तियाज अहमद खान प्रांतीय सचिव, प्रवीण दुबे प्रांतीय सचिव कौश्लेश सिंह उप प्रांताध्यक्ष, आलोक वैष्णव जिलाध्यक्ष खैरा गढ़, दीपक मिश्रा सम्भागीय अध्यक्ष रायपुर, संतोष वैष्णव जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार, शंकर मानिकपुरी, समेत हजारों लिपिक शामिल थे।
close