तखतपुर में सीएम ने खोला पिटारा..फिर शुरू हुई सौगात की झड़ी..बेलपान मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल…पूर्व विधायक बलराम सिंह के नाम पर होगा पॉलिटेक्निक कालेज

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—भेंट मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश के मुखिया आज बेलपान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तखतपुर के लिए सौगात का पिटारा खोला। जिसने जो चाहा और जो मांगा उसे मिला। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि बेलपान मंदिर मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में ना केवल विकिसत किया जाएगा। बल्कि पर्यटन स्थल का दर्जा भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने एलान किया कि अब तखतपुर पॉलिटेक्निक कालेज का नाम पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह और  तखतपुर नवीन कन्या म महाविद्यालय का नाम वीरांगन दुर्गावती होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सतनामी समाज को भी भरपूर तोहफा दिया।

 भेंट मुलाकात की कड़ी में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज बेलपान पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री का जमकर स्वागत हुआ। और मुख्यमंत्री ने भी जमकर बांटा। जनता से संवाद के दौरान भूपेश बघेल ने तोहफा झड़ी लगाया। सीएम ने एलान किया कि गनियारी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। बेलपान नर्मदा धाम को पर्यटन स्थल की दर्जा मिलेगा ।बेलपान स्वास्थ्य केंद्र के लिए एंबुलेंस का भी एलान किया। उन्होने कहा कि 50 सीट का प्री मैट्रिक छात्रावास की खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंच से कहा कि खुड़िया जलाशय से तखतपुर पेयजल योजना अरबो रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके बाद तखतपुर वासियों को पेयजल की कभी समस्या नहीं होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                  मुखिया ने कहा कि भरनी में 30 लाख की लागत से बाबा गुरु घासीदास मेला स्थल के लिए आहाता निर्माण की घोषणा करेंगे। तखतपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज का नाम अब स्वर्गीय बलराम सिंह ठाकुर होगा। उन्होने कहा कि अब तखतपुर नवीन कन्या महाविद्यालय का नाम वीरांगना दुर्गावती होगा।
 
पढ़ें मुख्यमंत्री ने तखतपुर को क्या क्या दिया।
1)  तखतपुर नगर के जल संकट को दूर करने जल आवर्धन योजना से तखतपुर को खुड़िया जलाशय से जल आपूर्ति।
2) बेलपान मंदिर / मेला स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
3) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलपान के लिए एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी।
4) बेलपान में प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास 50 सीटर का निर्माण किया जाएगा।
5) तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भवन निर्माण कराया जाएगा।
6) उस्लापुर फ्लाईओवर से सकरी तक सड़क चौड़ीकरण कराया जाएगा।
7) ग्राम भरनी में गुरू घासीदास जयंती मेला स्थल पर भवन और अहाता निर्माण कराया जाएगा।
8) ग्राम पंचायत गनियारी को नगर पंचायत बनाया जाएगा।
9) ग्राम संकरीभांटा में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
10). ग्राम साल्हेकापा में मीडिल स्कूल, निगारबंद, बेलसरा और पोंगरिहा में प्राथमिक शाला के लिये भवन का निर्माण का एलान।
11)  ग्राम दर्री के स्टेडियम का उन्नयन और बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जाएगा।
12) शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज तखतपुर का नामकरण स्व. ठाकुर बलराम सिंह पूर्व विधायक तखतपुर के नाम पर होगा।
13)शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय तखतपुर का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर घोषणा। 
14) बीजापुर में प्राथमिक शाला का माध्यमिक स्कूल में उन्नयन की घोषणा।
15) सेदा माध्यमिक स्कूल के हाई स्कूल में उन्नयन की घोषणा।
किसानों से बातचीत के दौरान एक किसान ने बताया कि कर्जा माफ होने के बाद अपने बेटे को रोजगार देने के लिए धान बेचकर एक वाहन खरीदा है। उसको रोजगार भी मिल गया है। मुख्यमंत्री किसान की बात सुनकर खुशी जाहिर किया।  बेलपान की किरण यादव ने मुख्यमंत्री के सामने बहन की पढ़ाई की समस्या को पेश किया। मुख्यमंत्री ने तत्काल एक लाख रुपए देने का एलान किया। 

close