कलेक्टर ने इस अंदाज में किया शहीद परिवार का सम्मान ..मां के आंख से झरने लगे आंसू..भावुक हुए उपस्थित लोगों ने किया तालियों से स्वागत…

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

 बिलासपुर—(रियाज अशरफी)– सीपत स्थित एनटीपीसी में स्थानीय प्रेस क्लब टीम ने शहीदों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर सौरभ कुमार ने हिस्सा लिया। सौरभ कुमार ने सभी शहीद परिवार को सम्मानित कर परिजनों का चरण स्पर्ष किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल का माहौल काफी संजीदा नजर आया। अपने भाषण में शहीदों के परिवार को ना केवल नमन् किया। बल्कि पत्रकारों के काम काज को काफी चुनौती पूर्ण बताया। उन्होने कहा..उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र की चुनौतियों का अहसास है। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी निदेशक घनश्याम प्रजापति ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथि, मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, एडिश्नल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा, बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष विरेन्द्र गहवई और सचिव इरशाद अली,तिलक राज सलूजा ने भी मंच साझा किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     फिछले दिनों सीपत स्थित एनटीपीसी में स्थानीय प्रेस क्लब टीम ने स्थापना दिवस पर शरीद परिवारों  का सम्मान कार्यक्रम आयोजन किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बच्चियों ने शहीदों के सम्मान में देशभक्ति गीत पेश कर उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीपत प्रेस क्लब सचिव रियाज अशरफी मुख्य अतिथि कलेक्टर सौरभ कुमार को शरीद परिवार का परिचय दिया। साथ ही शहीदों के योगदान से भी परिचित कराया।

                                    कलेक्टर ने मंचस्थ  शहीद विनोद कौशिक की माता बृहस्पति बाई कौशिक,शहीद विरेन्द्र कैवर्त के पिता घासीदास कैवर्त, शहीद धनीराम सिंह ठाकुर की माता रत्ना देवी ठाकुर और शहीद किरितराम पटेल की माता राधा बाई पटेल को शाल श्रीफल,पुष्प गुच्छा और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कलेक्टर ने सभी शहीदों की माताओं का झुककर चरण स्पर्ष किया। शहीदों के योगदान को दिल से याद किया।

                       जैसे ही कलेक्टर ने शहीद  विनोद कौशिक की माता का चरण स्पर्ष किया। बृहस्पति बाई कौशिक के आंखों से आंसू झरने लगे। सौरभ कुमार ने तत्काल उन्हें संभाला और शरीद विनोद कौशिक को देश का रत्न बताया। कलेक्टर ने अपने भाषण में सभी शहीदों को गर्व के साथ याद किया। उन्होने दुहराया बहुत ही भावुक क्षण है। सौरभ कुमार ने बताया कि पत्रकारिता की चुनौतियों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। पत्रकार हमें समाज की दिशा और दशा से परिचित कराते हैं। सच तो यह है कि हमें पत्रकारों से ही वस्तुस्थिति की जानकारी होती है।

                    कार्यक्रम को एनटीपीसी निदेशक घनश्याम प्रजापति ने भी संबोधित किया। प्रजापति ने बताया कि बहुत कार्यक्रम में शिरकत कर गर्व महसूस कर रहा हूं। पत्रकारों की भूमिका को नमन करता हूं। राष्ट्र कभी भी शहीदों के योगदान को  भुला नहीं सकता है। जब तक सीमाओं पर हमारे जवान है..हम कभी भी असुरक्षित नहीं हो सकते हैं। एनटीपीसी परिवार ने हमेशा जवानों,पत्रकारों और शहीदों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता के साथ निर्वहन किया है। 

                      कार्यक्रम को मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने भी संबोधित किया। धीवर ने बताया कि चौथा स्तम्भ हमारी खामियों और अच्छाइयों को ईमानदारी से सामने लाता है। पत्रकारिता समाज का दर्पण है। दर्पण में हम जैसा करेंगे..वैसा ही दिखाई देगा। धीवर ने कहा कि राष्ट्र और समाज निर्माण में पत्रकारों के योगदान हमेशा से प्रासंगिक रहा है।

               एडिश्नल एसपी राहुल देव शर्मा ने कहा कि पुलिस जवान हूं। इसलिए अच्छी तरह से मालूम है कि शहीद होना क्या होता है। अपनों को खोने में परिवार पर क्या बीतती है। पत्रकारों की चुनौतियों का भी उन्हें अच्छी तरह से अहसास है। कम ही देखने को मिलता है कि शहीदों का सम्मान 26 जनवरी 15 अगस्त के अलावा कभी होता है। आज पत्रकारों की भूमिका को देखने के बाद एक बार फिर गर्व महसूस हो रहा है। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी का अच्छी तरह से अहसास है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि पत्रकार वास्तविकता को सामने लाने का काम करता है।

                      मंच का संचालन रियाज अशरफी, स्वागत भाषण सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, और आभार प्रदर्शक प्रेस क्लब संरक्षक दीपक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता द्वारिकेश पाण्डेय, भाजपा नेता दिलेन्द्र कौशिल,दुबे सिंह कश्यप, युवा कांग्रेस नेता जयंत मनहर, एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार माया अंचल,नायब तहसीलदार राहुल कौशिक, सीपत थानेदार हरिश्चन्द्र टाण्डेक, अरविन्द लहरिया,आनन्द डोरस विशेष रूप से मौजूद थे।

                              इसके अलावा कार्यक्रम में प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष  कमल  गुप्ता, हरीश गुप्ता, कासिम अंसारी, धर्मेन्द्र पाण्डेय,आशुतोष गुप्ता, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद नजीर हुसैन, सतीश यादव, अंजनी साहू, देवेष शर्मा, कोमल पाटनवार, समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे।

close