कलेक्टर ने कहा..पचरा में खोलेंगे नया धान उपार्जन केन्द्र .कांग्रेस नेता विजय को बताया.सेमरिया का करेंगे निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—कलेक्टर से मिलकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधानसभा के पचरा में नया धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग की है। साथ ही बेलगहना ब्लाक स्थित सेमरिया में किसानों की समस्या से विजय ने अवगत कराया। केशरवानी ने कहा कि धान खरीदी केन्द्र की मांग को लेकर किसान चक्काजाम का एलान किया है। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि किसानों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। मामले में अधिकारियो को भेजकर निरीक्षण कराएंगे। इसके बाद ही सेमरिया में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने का निर्णय लिया जाएगा।
 
                       जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी की अगुवाई में किसान प्रतिनिधिमण्डल कलेक्टर से मुलाकात कर पचरा में धान खरीदी केन्द्र खोले जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने कलेक्टर को बताया कि  कोटा विधानसभा के आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा अंतर्गत एक नवीन धान उपार्जन केन्द्र ग्राम पचरा में खोले जाने की जरूरत है।
 
                                    जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय ने कलेक्टर बिलासपुर सौरभ कुमार के मिलकर चर्चा के दौरान तत्काल  खोले जाने की मांग की है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही ग्राम पचरा में  व्यवस्था के तहत एक नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने का आश्वासन दिया ।
 
            जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी सेवा सहकारी समिति चपोरा जिले का सबसे बड़ा धान उपार्जन केन्द्र है।  पिछले साल केन्द्र में 1,35000 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई। इस साल 1,50,000 हजार क्विंटल धान उपार्जन की संभावना है। चपोरा बहुत बड़ा केन्द्र है। केन्द्र से जुड़े गांव बहुत दूर दूर हैं। इसके चलते किसानों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन से क्षेत्र में तीन नए धान उपार्जन केन्द्र ग्राम पोड़ी,पचरा और बारीडीह में खोले जाने की मांग की गयी है।
 
                 शासन ने पोड़ी में नवीन धान उपार्जन केन्द्र को हरी झण्डी दिखा दिया है। लेकिन ग्राम पंचायत उमरिया दादर , तेन्दुभाठा सेकर, पुडू और  रिगवार के कुछ ग्रामों की ससमया अभी भी जस की तस है। किसानों को 15 से 20 किमी दूरी तय कर चपोरा या पोड़ी आना पड़ता है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने विजय केशरवानी समेत प्रतिनिधिमण्डल में शामिल सदस्यों को आश्वासन दिया कि पचरा में जल्द ही धान उपार्जन केन्द्र खोला जाएगा। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
 
                      बातचीत के दौरान विजय ने कलेक्टर को बताया कि आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना अंतर्गत सेमरिया में नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने की जरूरत है। किसान धान खरीदी केन्द्र की दूरी को लेकर बहुत परेशान हैं। जानकारी मिल रही है कि चक्काजाम करने की तैयारी में है। कलेक्टर ने कहा किसानों की मांग को गंभीरता से लिया जाएगा। लेकिन इसके पहले  परीक्षण कराएंगे। यदि लगता है कि सेमरिया में धान खरीदी केन्द्र का खोला जाना जरूरी है..तो मामले में वनिचार किया जाएगा। 
 
                 प्रतिनिधिमण्डल में यासीन खान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण जोन) जशवंत जायसवाल महामंत्री  , संतोष साहू उपाध्यक्ष, केवल दास मानिकपुरी उपस्थित रहें।
close