कलेक्टर चौपाल में पहुंचे फरियादी..किसी ने कहा ..खंभा हटाएं..किसी ने मांगा रूपया..कलेक्टर का अधिकारियों को निर्देश.समय सीमा में करें निराकरण

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— कलेक्टर सारांश मित्तर ने जनचौपाल में कुल 22 मामलों में आवेदकों की गंभीरता से सुना।बच्चों के स्कूल प्रवेश से लेकर बोर उत्खनन में सब्सिडी समेत बीपीएल कार्ड बनाने की समस्याओं का तत्काल निकारण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आवेदकों को निर्देश भी दिया कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सम्पर्क भी करेंगे।
 
             कलेक्टर के जन चौपाल में फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लिखित में पेश किया। कलेक्टर ने एक एक कर सभी 22 फरियादियों को विस्तार से सुना। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कई समस्याओं को तत्काल निराकरण करने को कहा।
 
                  सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को कलेक्टोरेट मे आयोजित जनचौपाल के दौरान कलेक्टर सारांश मित्तर ने अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पूरे समय कुल 22 आवेदनों को विस्तास समझा।
 
          कलेक्टर को कोटा विकासखण्ड के ग्राम नगोई का किसान दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन की योजना के तहत खेत में बोर खनन कराया। सबसिडी राशि 10 हजार रूपयों का भुगतान तो हो चुका है। लेकिन पंप की सबसिडी राशि अभी नही मिली है। आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहा है। सब्सिडी राशि मिलने से उसकी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 
              कलेक्टर ने कृषि विभाग उपसंचालक को मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने को कहा। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम खमतराई निवासी रितेश निर्मलकर ने बताया कि बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया है। बीपीएल सर्वे सूची कार्ड भी जमा किया है।  बीपीएल कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया है। लेकिन अभी तक बीपीएल कार्ड नहीं मिला है। कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत तखतपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल बीपीएल कार्ड बनाकर दिए जाने को कहा।
 
            कलेक्टर मित्तर ने चनाडोंगरी निवासी रामचरण कौशिक की फरियाद को भी सुना। रामचरण ने बताया कि जमीन अधिग्रहण किया गया। मुआवजा राशि का अब तक इंतजार है। कलेक्टर ने फरियादी के सामने ही तखतपुर एसडीएम को कार्यवाही का निर्देश दिया।
 
             इस दौरान कलेक्टर ने सीमांकन, घर के सामने बिजली खंभा हटाने, असिंचित भूमि की जांच कर सिंचित भूमि किए जाने की शिकायतों को तत्काल संबधित अधिकारी के संज्ञान में लाया। अधिकारियों ने सभी आवेदनो का समय सीमा में निराकरण किए जाने का सख्त निर्देश दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close