कोटा विधायक रेणु जोगी पर..कांग्रेस ने लगाया विश्वासघात का आरोप..जिला अध्यक्ष ने कहा..जिसके खिलाफ जीती.. उसी से मिला लिया हाथ..दम हो तो इस्तीफा दें..फिर लड़े भाजपा से चुनाव

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—-जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कोटा विधायक जनता कांग्रेस नेता रेणु जोगी पर निशाना साधा है। विजय केशरवानी ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में जोगी कांग्रेस की अवसरवादी चेहरा सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी का खुला समर्थन कर रेणु जोगी ने कोटा की जनता का अपमान किया है। मरवाही उप चुनाव मे भाजपा को समर्थन दिए जाने के बाद कोटा विधानसभा क्षेत्र की जनता में रेणु जोगी के खिलाफ भयंककर आक्रोश है। डॉक्टर रेणू जोगी, विधानसभा से इस्तीफा देकर कोटा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ें।
 
                   जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कोटा विधायक और जनता कांग्रेस की रीती नीति पर निशाना साधा है। केशरवानी ने कहा कि कोटा की जनता ने हमेशा कांग्रेस का समर्थन किया है। 2018 विधानसभा चुनाव में कोटा की जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान कर रेणु जोगी को विधायक बनाया। लेकिन मरवाही उप चुनाव में जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी और रेणु जोगी ने भाजपा का समर्थन कर कोटा विधानसभा की जनता को धोखा दिया है। केशरवानी ने बताया कि 2018 के पहले तक रेणु जोगी कांग्रेस की टिकट चुनाव लड़ीं। और जनता ने उन्हें खुले दिल चुना। अब उन्ही जनता के साथ रेणु जोगी ने विश्वासघात किया है।
 
                 विजय केशरवानी ने कहा कि मरवाही विधानसभा  उपचुनाव में  डॉ रेणु जोगी उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को खुला समर्थन दिया। जनता कांग्रेस के इस कदम से कोटा विधानसभा क्षेत्र के लोगो में भारी नाराजगी है। निश्चित रू पसे परंपरागत कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के साथ रेणु जोगी ने विश्वासघात है। कोटा क्षेत्र के गांव गांव में डॉ रेणू योगी के खिलाफ आक्रोश है। विजय केशरवानी ने बताया कि रेणु जोगी को पहली बार कोटा में उप चुनाव लड़ने से लेकर अब तक हर बार, क्षेत्र के परंपरागत  कांग्रेस समर्थक मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोट किया। लेकिन मरवाही के उपचुनाव में डॉ रेणु जोगी ने उसी भाजपा को खुलकर समर्थन दिया है। रेणु जोगी के इस कदम को लेकर कोटा विधानसभा की जनता में गहरी नाराजगी है।
 
                केशरवानी ने बताया कि यदि डॉक्टर रेणु जोगी के मन में भाजपा के प्रति प्रेम है तो उन्हें, विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा की टिकट पर कोटा से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि कोटा क्षेत्र की जनता को बिना विश्वास में लिए रेणु जोगी ने भाजपा को दिए गए समर्थन से कोटावासियों की भावनाओं और विश्वास को चोट पहुंचा है। क्योंकि कोटा की जनता ने रेणु जोगी को हर  भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ वोट देकर विजयी बनाया है। कांग्रेस जल्द ही इस विश्वासघात के खिलाफ कोटा क्षेत्र के गांव गांव में जाकर मतदाताओं के बीच डॉक्टर रेणु जोगी की सियासी धोखाधड़ी के के खिलाफ अभियान चलाएगी। 
 
                  केशरवानी ने रेणु जोगी को चुनौती दिया है कि अगर उनके मन में भाजपा के प्रति इतना ही लगाव है तो पहले विधायक पद से इस्तीफा दें। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। उन्हें पता चल जाएगा कि मरवाही उपचुनाव में कोटा विधानसभा के मतदाताओं में किस तरह ज्वालामुखी धधक रही है।

close