तखतपुर के कांग्रेसियों ने भी कसी कमर..नेताओं ने कहा..राहुल गांधी के अभियान को बनाएंगे सफल..हाथ ही नहीं..दिल भी मिलाएंगे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर तखतपुर नगर पर्यवेक्षक मुन्ना श्रीवास की अगुवाई कांग्रेसियों की बैठक हुई। मुन्ना श्रीवास ने बताया कि राहुल गांधी के मंशानुरूप पदयात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी। बैठक में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पदयात्रा की रीति नीति पर प्रकाश डाला।
       तखतपुर नगर पर्यवेक्षक समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बैठक के दौरान अपने विचारों को पेश किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सभी बूथ के कार्यकर्ताओं को पदयात्रा में शामिल होना है। एक एक घर पहुंचकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाना है। मुन्ना श्रीवास ने कहा की नफरत को मोहब्बत की दुकान लगाकर हमको भाई चारे की भावना का अलख जगाना है।
नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन ने बताया कि देश में राहुल गांधी ने  भारत जोड़ो पद यात्रा की तर्ज पर हमको गली गली में हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा निर्देश दिया है। हमें भारत जोड़ो पदयात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को भी सफल बनाना है। बैठक  में हाथ जोड़ो के तखतपुर नगर पर्यवेक्षक मुन्ना श्रीवास नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिहारी देवांगन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय देवांगन,  जोन अध्यक्ष सुनील जांगडे ,आवेश जान, पार्षद कैलाश देवांगन लक्ष्मी यादव मो अजमत हुसैन मोहित राजपूत जितेंद्र राज अवधेश शुक्ला संजय गुप्ता उमेश राजपूत भागीरथी ध्रुव अजय ध्रुव दिनेश देवांगन संदीप पटेल मनोज ठाकुर विशाल राजपूत अनिल जांगडे रवि शंकर देवांगन शहजादा खान रवि यादव होज़ेफा भारमल मनोज पटेल अर्जन भोई पोमेश पटकार दसरथ शेमर नौशाद खान टेकचंद कारड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
close