देश को सकारात्मक युवा शक्ति की सख्त जरूरत.. अटल ने कहा..व्यक्ति हित ऊपर होता है राष्ट्रहित

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर--सकारात्मक सोच और विचार के साथ युवाओं को सामने आना होगा। देश को आज ऐसी ऊर्जा की सख्त जरूरत है। युवा ही देश की शक्ति है। बिना शक्ति के कोई भी काम संभव नहीं है। यह बातें पर्यटन मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने डीपी विप्र में आयोजित सयनेक्स मिलेनियम कार्यक्रम में कही। अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

         डी.पी.विप्र कालेज में 20 नवम्बर से तीन दिवसीय सायनेक्स मिलेनियम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रमोद नायक ने शिरकत किया। स्वागत भाषण प्राचार्य अंजू शुक्ला ने दिया।

           कर्यक्रम को मुख्य अतिथि अटल श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को लेकर खुशी जाहिर किया। उन्होने कहा कि 40 कालेजों की सहभागिता से विश्वविद्यालय स्तरीय आयोजन अपने आपमें अनुकरणीय है। आयोजन के संयोजक अविनाश सेठी निश्चित रूप से धन्यवाद पात्र हैं। प्रयास रहेगा कि आगे चलकर यह आयोजन प्रदेश स्तरीय स्वरूप में सबके सामने आए। ताकि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के छात्रों को चयनित मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर मिले।

         , अटल ने अपने संबोधन में जिक्र किया कि प्रदर्शनी में उन्हें पर्यावरण, उर्जा, जल संरक्षण समे नरवा-घुरवा-बाड़ी और गौठान मॉडल देखने को मिला। देखकर खुशी हुई कि किसान पुत्र मुख्यमंत्री की सोच युवाओं तक पहुंची है।

            अटल ने कहा कि हमेशा कहा जाता रहा है..और मैं भी हमेशा की तरह दुहराता हूं कि छात्र और युवा ही देश के भविष्य हैं। आज देश को सकारात्मक युवा सोच और शक्ति की जरूरत है। वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए युवा शक्ति को पूरी ताकत के साथ सामने आना होगा। देश की दशा को देखना होगा..और लोकतंत्र को मजबूती के साथ आगे बढ़ाना होगा। युवा शक्ति से निवेदन है कि अपने पठन पाठन में देशहित को प्राथमिकता में रखें।

          कार्यक्रम को अरूण सिंह चौहान, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, महेश दुबे, अविनाश सेठी ने भी संबोधित किया।

TAGGED:
close