3 दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल होंगे देश के दिग्गज खिलाड़ी..केशरवानी ने पत्रकारों को बताया ..बनेंगे और टूटेंगे रिकार्ड.. सांस्कृतिक मूल्यों का होगा आदान-प्रदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— बहतराई स्थित खेल परिसर में अन्डर 23 द्वितिय राष्ट्रीय महिला एवं पुरूण एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक खेल वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। प्रतियोगिता में देश के जाने माने दिग्गज खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि इस दौरान अलग अलग राज्यों से प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे खिलाड़ियों के बीच सांस्कृतिक मूल्यों का भी आदान प्रदान होगा। इससे राष्ट्रीय एकता और भावनाओं को बल भी मिलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, भारतीय एथलेटिक्स संघ के महासचिव रविन्द्र चौधरी और छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस बाम्बरा ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बिलासपुर में द्वितिय अण्डर 23 तीन दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता 29 दिसम्बर से शुरू होकर 31 दिसम्बर तक चलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत शिरकत करेंगे। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

                              आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 28 राज्यों के सात सौ से अधिक खिलाड़ी अलग अलग खेल में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच सांस्कृति मूल्यों का आदान प्रदान भी होगा। केशरवानी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के अभिनव पहल से इस समय छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति और परम्परागत खेल को बढ़ावा देने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया आलम्पिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। निश्चित रूप से प्रतियोगिता में शामिल होने वाले देश के कोने कोने से पहुंचे खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की खेल परम्परा को अपने राज्य ले जाएंगे। इससे देश दुनिया को छत्तीसगढ़ की खेल परम्परा से परिचय होने का अवसर मिलेगा। साथ ही देश की एकता और अखण्डता को बल मिलेगा। 

                                                   केशरवानी ने बताया कि प्रतियोगिता मे देश के दिग्गज खिलाड़ी और एक्पर्ट शिरकत करेंगे। इस दौरान कई रिकार्ड बनेंगे तो कई टूटेंगे। आयोजन से खेल इतिहास में प्रदेश के साथ ही बिलासपुर का भी नाम दर्ज होगा। प्रदेश में खेल को बढ़ावा भी मिलेगा।

close