घर के आंगन में जुआरियों का दरबार..पहुंच गयी पुलिस..लाखों रूपयों के साथ 3 जुआरी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर–-चकरभाठा पुलिस ने शुक्रवार की रात जुआरियों के खिलाफ रेड कार्रवाई की है। पकड़े गए जुआरियों के पास से करीब ढाई लाख से अधिक रूपए बरामद किए गए हैं। तीनों जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
           चकरभाठा पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबीर से जानकारी मिली कि आशीर्वाद वैली में कुछ जुआरी बांवन पत्ती पर दांव लगा रहे हैं। जुआ कार्यक्रम का आयोजन आर्शीवाद वेली स्थित भीमनानी के आंगन मे हो रहाह ै।
 
         सूचना के बाद चकरभाठा पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर सायबर सेल के साथ भीमनानी के ठिकाने पर धावा बोला। घेराबंदी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। 52 पत्ती समेत मौके से करीब ढाई लाख रूपये बरामद किया गया ।
 
              जुआ खेलते पकड़े गए आरोपिोयं का नाम 0भुनेश्वर उर्फ मुन्ना गोयल निवासी राजीव गांधी कुम्हारपारा,राजू खान निवासी तालापारा,दीपू उर्फ संजू मानिकपुरी निवासी निपनिया थाना हिर्री है। तीनो व्यक्ति के जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।
TAGGED: , ,
close