ग्राहक तलाशना पड़ा भारी..आरोपी पहुंचा जेल..11 किलो गांजा बरामद

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने ओडिशा लाकर शहर में गांजा खपाने का प्रयास करते तस्कर सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमन साहू के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                एडिश्नल एसपी ने पत्रकारों से बताया कि सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शिवघाट से गांजा तस्कर को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी का नाम सुमन साहू पिता बलिष्ठा ऊर्फ वशिष्ट साहू है। आरोपी बौन्सुनी ओडिशा का रहने वाला है।

               उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी ओ़डिशा से गांजा लेकर शहर में खपाने का प्रयास में था। लगातार ग्राहक की तलाश करने जानकारी मिली। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बताए गए ठिकाने शिवघाट में धावा बोला। घेराबन्दी कर आरोपी सुमन साहू को धर दबोचा गया। 

                    छानबीन के दौरान आरोपी के पास से करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

        

close