लखनऊ-उत्तर प्रदेश में लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद कोशल किशोर के घर का कलह कम होने का नाम नहीं ले रहा है और अब उनकी बहू अंकिता ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंकिता ने कल रात अपने हाथ की नस काट ली और उसके पहले एक वीडियो जारी किया था ,जिसमें उसने अपने पति आयुष किशोर और उसके माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने बताया कि अंकिता स्कूटी से श्री किशोर के दुबग्गा स्थित घर पहुंची और हाथ की नस काट ली। नस काटने से पहले वायरल वीडियो के बाद काकोरी पुलिस अंकिता की तलाश कर रही थी। हाथ की नस काटने के बाद पुलिस ने अंकिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
Join Our WhatsApp Group Join Now