दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने किया प्रदेश टॉप..कहा बनूंगी IAS..बिलासपुर की खुश्बू ने भी हासिल किया पहला रैंक..बताया बड़ी होकर बनूंगी सीए

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल और सेकेन्डरी का परिणाम जैसे ही जारी किया पूरे प्रदेश मेें एक दूसरे को बधाई  देने का तांता शुरू हो गया। बिलासपुर जिला और संभाग के बच्चों ने हर बार की तरह इस बार भी जिला और संभाग के साथ अपने स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            12 वीं में पहला स्थान हासिल करने वाली रायगढ पुसौर की बेटी कुन्ती साव ने बताया कि उसके माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के शिक्षकों ने हमेशा मार्गदर्शन किया। बताते चलें कि कुन्ती को परीक्षा परिणाम की जानकारी बिलासपुर में ही मिली। कुन्ती अपने बुआ के घर सरकन्डा छुट्टी बिताने आयी है। परिणाम आने के बाद शिक्षा मंत्री ने फोन से बधाई दिया है। कुन्ती ने बताया कि सीएम के साथ हेलीकाप्टर में बैठना अच्छा लगेगा।

            बिलासपुर नगर की बेटी खुश्बू बाधवानी ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। खुश्बू सेन्ट जोसेफ स्कूल की छात्रा है। खुश्बू के पिता विजय वाधवानी पेश से व्यापारी है। खुश्बू की उपलब्धि से पूरा नगर महक उठा है। खुश्बू ने बताया कि वह कामर्श की छात्रा है। टाइम टेबल बनाकर नियमित अध्ययन किया। माता पिता के साथ स्कूल से शिक्षकों ने हमेशा प्रोत्साहित किया है। उसे विश्वास था कि वह मेरिट में स्थान हासिल करेगी। 

                            खुश्बू ने भी बताया कि पहली बार सीएम के साथ हेलीकाप्टर की यात्रा रोमांच पैदा करने वाला होगा।

close