जमीन से बाहर,निकल जब लाश ने बताया सच..फिर पुलिस ने किया आरोपी पति और सास को गिरफ्तार..ऐसे हुई थी मौत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— बहू को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और साक्ष्य मिटाने के आरोपियों को पचपेढ़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306,201,34 का अपराध दर्ज किया गया। मृतक महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है। 
 पचपेढ़ी पुलिस के अनुसार सोन निवासी विनोद पटेल ने 13 अगस्त 22 को थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया। विनोद ने बताया कि उसकी बहन महेश्वरी पटेल 12 अगस्त 22 को अपने ससुराल मनवा में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली है। पति फुलकरण पटेल ने बहन को फांसी से उतारा। फुलकरण ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतिका के परिजनों को बिना सूचना शव को शमशान घाट ले जाकर दफना दिया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। कायम कर जांच में लिया गया। मस्तूरी एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार मस्तुरी की उपस्थिति में शव का उत्खनन कराया गया। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का डॉक्टर टीम ने पीएम किया। मृतिका के वारिसनो से बयान लिया गया। 
बयान के दौरान जानकारी मिली कि मृतिका का पति चरित्र पर शक और मारपीट करता था। प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पति और सास के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 201,34 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी फुलकरण पटेल और बृहस्पति बाई पटेल को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close