10 हजार सायकलों का होगा वितरण ..संयुक्त संचालक ने बताया..पुरानी बची सायकलों को भी बांटा जाएगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—–स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त संचालक ने बताया कि इस साल छात्राओं में सायकल वितरण को लेकर 10 रहजार सायकलों को स्टाक तैयार कर लिया रगया है। कोटा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायकल वितरण काम शुरू होगा। पिछले साल की कुछ सायकलें बची हैं। उनका भी इस साल वितरण किया जाएगा।
 
          वैश्विक महा्मारी के बाद शासन ने शिक्षा को पटरी पर वापस लाने के लिए 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को खोल दिया है। स्कूल खुलते ही उच्चतर माध्यमिक शाला के बच्चे विद्यालय पहुंचने लगे हैं। इसी के साथ शिक्षा विभाग ने भी सायकल वितरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है।
 
             बिलासपुर जिला शिक्षा विभाग ने बताया कि जिले के सभी 9 वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल बांटने की तैयारी कर रहा है। पिछले साल कोरोना काल की वजह से पूरा सत्र खाली गया। स्कूल नहीं खुलने के कारण लायी गयी साइकिलों का वितरण नही किया जा सका। 
 
           शिक्षा विभाग संयुक्त संचालक ए.एस दाशरथी ने बताया कि इस साल विभाग ने 10 हजार नई साइकिलों को तैयार किया है। जल्द ही छात्राओं के बीच सायकलों का वितरण किया जाएगा। संयुक्त संचालक ने जानकारी दी कि जिले की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर स्थित स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए योजना के तहत शासन की तरफ से हर साल साइकिल का वितरण किया जाता है।
 
            दाशरथी ने बताया कि पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से साईकिल वितरण का कार्य पूरा नहीं किया जका। साथ ही पठन पाठन का भी काम नहीं हुआ। लेकिन अब विद्यालय खुल चुके हैं।  छात्र छात्राएं स्कूल पहुंच रही है। इसलिए अब जल्द ही सायकल वितरण का भी काम शुरू हो जाएगा।
 
        दाशरथी ने बताया कि जल्द ही कोटा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायकल वितरण का काम शुरू किया जाएगा।
 
TAGGED:
close