नशेड़ी युवक ने सरेराह ताना पिस्टल..वायरल वीडियों से पुलिस महकमें हलचल..जांच में क्या हुआ खुलासा..पढ़े पूरी खबर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- पुलिस ने आदतन नशेड़ी को पिस्टल लहराते और धमकाते धर दबोचा है। पकड़े गए युवक का नाम दादू सतनामी है। छानबीन के दौरान पिस्टल को नकली होना पाया गया। युवक के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              पुलिस को वायरल वीडियों से जानकारी मिली कि एक युवक पिस्टल लहराकर आटो रोककर चालक धमका चमका रहा है।  वीडियों की सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि पिस्टल लहराने और लोगों को धमकाने वाले का नाम दादू सतनामी है। आरोपी सूर्या चौक चिंगराजपारा का रहने वाला है। 

        खबर पुष्ट होने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने युवक को सरकंडा चिंगराजपारा से पिस्टल समेत पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह नशे में था। घर जाने के लिए नकली पिस्टल दिखाकर ऑटो को रुकवा रहा था।

                      पुलिस पिस्टल बरामद कर जांच पड़ताल के दौरान नकली पाया। बरामद नकली पिस्टल का उपयोग लाइटर के उपयोग में आता है। युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कारवाही की गई।

close