सदन में मोपका चिल्हाटी जमीन फर्जीवाड़ा की गूंज ..रिक्शा चालक का आया नाम..शैलेष के सवाल पर मंत्री ने बताया..राजस्व रिकार्ड से हुआ छेड़छाड़

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
सरकारी बैंक, किसान, कर्ज माफी,chhattisgarh,farmer,loan,government bank
बिलासपुर—-विधानसभा में  मोपका  चिल्हाटी जमीन फर्जीवाड़ा का मामला उठाया गया। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के सवाल पर मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि फर्जीवाड़ा की शिकायत मिली है। मामले में चार एफआईआर भी दर्ज है। 
           विधानसभा में मोपका चिल्हाटी जमीन फर्जीवाड़ा मामले को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने उठाया। सदन से पाण्डेय ने राजस्व मंत्री जय सिंह से सवाल किया कि बिलासपुर तहसील स्थित मोपका-  चिल्हाटी में जमीन फर्जीवाड़ा हुआ है।  रिक्शा चालक बंधु दास घनश्याम गुलहरे और  अन्य के नाम पर जमीन चढ़ा दी गई है। मामले में अभी तक प्रशासन ने क्या कदम उठाया है। 
    शैलेष के सवाल पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि पटवारी हल्का नंबर 29 ग्राम मोपका और चिल्हाटी के जमीन पर फर्जीवाड़ा की शिकायत मिली है।  शिकायत की जांच को लेकर पुलिस और  राजस्व विभाग ने जांच दल का गठन किया है।
              प्राथमिक जांच में ग्राम मोपका और चिल्हाटी के विभिन्न खसरा नंबरों की जमीन के दस्तावेजों के साथ विक्रय अभिलेखों में भोंदूदास मानिकपुरी पिता छेदीदास मानिकपुरी का नाम सामने आया है।
                  हासिल दस्तावेजों में कांटछांट और कूटरचित दस्तावेज को राजस्व न्यायालय में पेश कर गुमराह किया गया है। राजस्व और पुलिस प्रशासन ने  सरकण्डा थाना में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में कुल 4 एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस विभाग  विवेचना कर रही है।
close