कर्मचारी संगठन हड़ताल का असर..दूसरे दिन भी सरकारी कामकाज ठप..रोहित तिवारी ने बताया.. अंतिम दिन रैली निकालकर सीएम को देंगे ज्ञापन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-महगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की हड़ताल का दूसरा दिन भी सफल रहा। शासकीय कार्यालयों में कुर्सियां खाली नजर आयी। ना ही कोई कामकाज को लेकर कार्यालय ही पहुंचा। महंगाई भत्ता संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि हड़ताल के अंतिम दिन यानि बुधवार 13 अप्रैल को रैली निकालकर सरकार पर महंगाई भत्ता जल्द से जल्द दिए जाने का दबाव बनाएं। 
 
            बिलासपुर,-महगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा की हड़ताल के दूसरे दिन भी शासकीय कार्यालयों मे सन्नाटा पसरा रहा। कमोबेश सभी शासकीय कार्यालयों में खाली कुर्सियां नजर आयी। कलेक्टर कार्यालय पुरानी और न्यू कम्पोजीट बिल्डिंग, जिला कोषालय समेत जलसासाधन, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग राजस्व मंडल कमीशनर कार्यलय मे कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
 
            तहसील कार्यलय में राजस्व प्रकरण की सुनवाई भी नहीं हुई। हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवा भी प्रभावित नजर आया। सिम्स जिला अस्पताल, सीएमएचओ ऑफिस समेत सभी स्वास्थ्य कार्यालयों की सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं।
 
            महगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संयोजक रोहित तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन भी प्रदेश में सभी जिलों में लगभग 90 प्रतिशत कर्मचारी आंदोलन में शामिल हुए। रोहित ने कहा कि पूरा देश महंगाई की मार से जूझ रहा है। बावजूद जहां देश में महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत है वहीं छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को आधा यानि मात्र 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।
 
              रोहित ने बताया कि  मुख्यमंत्री नें 17फरवरी 2019को लिपिक वेतनमान सुधार की एलान किया। बावजूद इसके लिपिकों की मांग को पूरा नहीं किया गया है। 11अप्रैल से 13अप्रैल तक तीन दिवस का निश्चित कालीन आंदोलन है। यदि सरकार ने उनकी मांगो को गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन का विस्तार किया जाएगा।
 
            13 अप्रैल को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस बात को लेकर कर्मचारियों में खुशी है। उम्मीद भी है कि कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लेंगे। आंदोलन के अतिम दिन महगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा दोपहर दो बजे महारैली निकाल कर ज्ञापन देने का प्रयास करेगा। 
 
         मुख्य रूप से रोहित तिवारी, सुनील यादव, रविन्द्र तिवारी, अनिल शर्मा, अमरु साहू, सूर्यप्रकाश कश्यप, वर्षा रानी चरण, शीला पिल्ले आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close