जवानो का उत्साह बढ़ता है..IG ने कहा ..जब सामाजिक संस्थाएं करती है सम्मान..सबक ने दिया दो लैपटॉप

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-सामाजिक संस्थाओं से सम्मानित होने से मनोबल बढ़ता है। समाज को नई दिशा भी मिलती है। लोगों में काम और कर्तव्य के प्रति विश्वास जगता है। यह बात बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डागी ने कही। मौका था जब सबक संस्था के सदस्यों ने उस्लापुर लूटकाण्ड के लिए सम्मानित कर रहे थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सबक संस्था के पदाधिकारियों ने आईजी रतनलाल डांगी के निवास स्थित कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने पुलिस सायबर सेल के लिए सदस्यों ने आईजी और एसपी को सौंपा दो लैपटाप सुपुर्द किया। 

              बताते चलें कि जनवरी महीने में सबक संस्था ने सत्यम चौक स्थित शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के समीप सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शहीद विनोद चौबे चैरिटेबल ट्रस्ट ने मित्र विहार कालोनी लूट काण्ड और उस्लापुर सतीश्री ज्वेलर्स में गोली काण्ड के आपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस कप्तान समेत अधिकारियों और आरक्षकों का सम्मान किया गया। 

            कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईजी रतनलाल डांगी को भी मौजूद होना था। लेकिन शिरकत नहीं कर पाए। कार्यक्रम के दौरान सबक संस्था ने एलान किया था कि उस्लापुर गोली काण्ड के अपराधियों को पकड़ने वाली टीम को 1 लाख रूपए पुरस्कार से सम्मानित किया जाए।

                           घोषणा के अनुसार सबक संस्था के पदाधिकारी ने शुक्रवार को आईजी रतनलाल डांगी के निवास पहुंचकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को एक नगद की जगह 2 लैपटाॅप साईबर सेल के लिए दिया।

                    इस मौके पर सदस्यों से आईजी ने कहा कि जब पुलिस को सामाजिक संस्था की तरफ से ईनाम मिलता है। तो जवानों का उत्साह बढ़ जाता है।व्यक्तिगत रूप से भी गर्व महसूस करता हूं। आईजी ने कहा कि समाज में अपराध और नशा को रोकने पुलिस अपना पूरा प्रयास करती । लेकिन यह प्रयास जनता और जनप्रतिनिधियों के बिना संभव नहीं होता। पुलिस को जब जब जनता के बीच में सामाजिक संस्था से सम्मानित होने का अवसर मिलता है तो पुलिस का मनोबल बढ़ जाता है। अपराध मुक्त, नशा मुक्त, समाज में पुलिस को जनता का सहयोग होना चाहिए।

             इस अवसर पर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने संस्था का आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि दिए गए लैपटाॅप से साईबर क्राईम को रोकने में मदद मिलेगी। संस्था के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों का आभार प्रकट करता हूँ,। जिन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिस को सम्मानित कर उत्साह बढ़ाया है। साथ ही साईबर सेल को मजबूत किया है।

                      इस अवसर पर संस्था संरक्षक अभय नारायण राय, उपाध्यक्ष अकबर खान, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, शिक्षाविद् अजय श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश दुबे, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे उपस्थित थे।

close