Rajasthan:आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि

Shri Mi
1 Min Read

Rajasthan/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में गत दिनों आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पीड़ितों की नियमानुसार हरसंभव सहायता की जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

     गहलोत ने ईश्वर से इस आपदा में जान गंवाने वाले दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close