धीरेन्द्र को किसानों ने बनाया भारतीय किसान संघ का जिला प्रमुख.चांदनी को महिला विंग की कमान ..किसान नेता दुबे ने किया कार्यकारिणी का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-जिले के किसानों ने-धीरेन्द्र दुबे को एक बार फिर भारतीय किसान संघ जिला का निर्विरोध चुना है। प्रताप चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने धीरेन्द्र दुबे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने का एलान किया। किसान नेताओं ने दूसरी बार अध्यक्ष चुने की बधाई दी है।
 
                       भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर ईकाई के लिए अध्यक्ष का चुनाव सरस्वती शिशु मंदिर में किसानों की बैठक में किया गया। चुनाव प्रक्रिया को अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य डॉ विशाल चंद्राकर के देखरेख पूरा किया गया। चुनाव प्रक्रिया शुरु होने से पहले डॉ चंद्राकर ने उपस्थित लोगों को संगठन और चुनाव के तौर तरीकों के बारे में बताया। 
 
             मौके पर मौजूद जिले के चारो विकासखंड के पदाधिकारियों और ग्राम समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मित से धीरेन्द्र दुबे को दुबारा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। मौके पर मौजूद मस्तूरी विकासखंड प्रमुख महेंद्र पटेल ने चुनाव अधिकारी के सामने अध्यक्ष पद के लिए धीरेन्द्र दुबे के नाम का प्रस्ताव पेश किया।
 
                     बिल्हा विकासखंड प्रमुख महेश यादव , प्रफुल्ल मिश्रा ,लक्ष्मी सिन्हा ,लक्ष्मण प्रसाद ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने किसान नेता धीरेन्द्र दुबे को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने का एलान किया। महामंत्री के लिए चाँदनी भारद्वाज ने हेमंत सोनू तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा। समर्थन भानुप्रताप पटेल ने किया। जिला कोषाध्यक्ष के लिए धीरेन्द्र दुबे ने माधोसिंह के नाम को आगे बढ़ाया। विजय यादव शुभम उपाध्याय ने धीरेन्द्र दुबे के प्रस्ताव का समर्थन किया।
 
            अध्यक्ष चुने के तत्काल बाद नव नियुक्त अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने जिले के पदाधिकारियों के नाम का एलान किया।
 
पदाधिकारियों के नाम
 
          भारतीय किसान संघ जिला ईकाई उपाध्यक्ष विजय यादव, राजू सिंह को बनाया गया। सहमंत्री पद के लिए प्रकाश अवस्थी को चुना गया। जिला महिला प्रमुख चांदनी भारद्वाज प्रचार प्रमुख अनिल पटेल, कार्यालय मंत्री विक्रम सिंह, युवा प्रमुख ,राजीव रंजन शर्मा, जैविक प्रमुख राघवेंद्र सिंह, बीज आयाम प्रमुख ,रामशुशील पांडेय, सहकारिता, प्रमुख मनहरण साहू, राजस्व प्रमुख ,लक्ष्मी सिन्हा, पर्यावरण प्रमुख ,दिनेश तिवारी, जल संवर्धन प्रमुख ,वीणा तिवारी, विधि प्रमुख ,अजय सोनी, विद्युत प्रमुख ,देवकुमार कौशिक, कृषि प्रमुख प्रफुल्ल मिश्रा को बनाया गया। धीरेन्द्र दुबे ने कार्यकारणी सदस्य विनोद शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, सुकदेव साहू महेंद्र कौशिक को बनाया।
 
           बैठक में महेश यादव ,महेंद्र पटेल ,शुभम उपाध्याय ,नयन भूषण तिवारी ,सौरभ पटेल बालिका वस्त्रकार ,उमाशंकर तिवारी ,कृष्णकुमार साहू ,राजकुमार बघेल , रामनारायण बरेठ, राजेश बैगा ,नरेंद्र कैवर्त ,कृष्णकुमार चौहान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
close