कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा को शान से मनाया गया..शैलेष ने गले मिलकर दी बधाई..कहा..देश के विकास में करें योगदान..फैलाएं भाईचारा का मंत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- देश प्रदेश के साथ बिलासपुर में भी ईद-उल-अजहा का पर्व शान और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को त्याग तपस्या और भाईचारा का संदेश दिया। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी सभी मुस्लिम भाईयों को शुभकामनाएं दी। साथ ही मिलजुलकर रहने का संदेश भी दिया।
               ईद-उल-अजहा त्यौहार बिलासपुर में शान और सम्मान के साथ मनाया गया। नगर विदायक ने सभी मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर शुभकानाओं को साझा किया। उन्होने कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व भाईचारे का संदेश देता है। एक-दूसरे के जज्बात की कद्र करने  को कहता है।
             मुस्लिम भाइयों समेत सभी धर्म समुदाय कोई ईद पर्व पर भाईचारा के साथ रहने का संकल्प लें। आपस में हमदर्दी रखने के साथ सच्चाई की राह पर चलते हुए अपने देश के लिए हर कुर्बानी को तैयार रहें।
              पाण्डेय ने बताया कि ईद-उल-अजहा का पर्व हमें सीख देता है कि देश के लिए आन बान शान भी समर्पित है। यह त्यौहार नेक नीयत के साथ समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने को प्रेरित करता है। कुर्बानी का यह दिन त्याग और बलिदान की भावना को मजबूत करता है।
              नगर विधायक ने ईद-उल-अजहा के मुबारक पर्व पर प्रदेशवासियों से प्रदेश और देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ करने के साथ ही सामाजिक सद्भाव की महान परम्परा को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया ।
close