धीवर ने किया विकास कार्यों का लोकापर्पण.. कहा..सरकार देगी भूमिहीनों को 6 हजार..इन योजनाओं से होगा क्षेत्र और प्रदेश का विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने ग्राम गुड़ी मे 5 लाख 70 हजार के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। धीवर ने कहा कि प्रदेश  सरकार ने राजीव युवा मितान योजना,मानस मंडली के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना ,भूमिहीन लोगो के लिए प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है। सभी वर्गों का के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात की है। 
 
              छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने सीपत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुड़ी में 5 लाख 70 हजार रुपये की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण किया। धीवर ने सामुदायिक चबूतरा, तालाब सौंदर्यीकरण के काम को जनता को समर्पित किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र धीवर ने कहा की प्रदेश की  सरकार ने राजीव युवा मितान योजना,मानस मंडली के तहत राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना ,भूमिहीन लोगो के लिए प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की राशि देने का एलान किया है। सभी वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात की है। निश्चित ही कांग्रेस शासन की इन महती योजनाओं से प्रदेश का पूर्वोत्तर विकास होगा।
 
                धीवर ने कहा छत्तीसगढ़ के उन धार्मिक स्थलों को जहाँ जहाँ श्रीराम गए है उन सभी स्थानों को चिन्हाकित कर करोड़ो रूपये की लागत से रामवनगमन पथ निर्माण कराया जा रहा है।  ताकि प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिले। योजना को लोगो की आस्था व विश्वास में रखकर क्रियान्वित किया गया है।
 
                इस दौरान सीपत क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलदाउ प्रसाद गुप्ता ने राजेंद्र धीवर की जमकर तारीफ़ की। सीपत क्षेत्र को विकास की एक नई दिशा देने वाले राजेंद्र धीवर जैसे लोगो की जरुरत बताया। बलदाऊ ने कहा कि राजेन्द्र धीवर बिना किसी भेदभाव के लोगो की मदद करते हैं।   हम ग्राम विकास की बात करे तो हमे भूल जाना चाहिए कि कौन किस पार्टी से है। दलगत राजनीति से परे हटकर हमारी पहली प्राथमिकता विकास होनी चाहिए हो।
 
             कार्यक्रम में सीपत प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय,सरपंच संघ उपाध्यक्ष महेंद्र कश्यप, गुड़ी सरपंच शांति दुर्गा साहू,इंटक अध्यक्ष हरिश गुप्ता, अंजनी साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी सुशील दुबे समेत पंचगण,गणमान्य नागरिक और क्षेत्र के कांग्रेसी उपस्थित थे।
TAGGED: , ,
close