पूर्व विधायक ने कहा..जनता को बताएं..भूपेश सरकार गांव गरीब के साथ..मिलकर करेंगे बात

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—(रियाज अशरफी)—ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के कार्यकताओं की आवश्यक बैठक गुरुवार को ग्राम जुहली में हुई। बैठक में पीसीसी के निर्देशानुसार संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मस्तूरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया और ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने शिरकत किया।
             लहरिया और धीवर ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। दोनो नेताओं ने कहा कि गांव क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज नही किया जाए। पार्टी के निर्देशों और सरकार की योजनाओं को जोन सेक्टर के माध्यम से ब्लॉक और जिले के पदाधिकारियों तक पहुंचाएं।
                   लहरिया और राजेन्द् रने बताया कि जनता की हर छोटी से छोटी समस्याओं का निराकरण करना भूपेश सरकार की मंशा है। प्रदेश में इस समय गांव गरीब और किसानों की सरकार है। जनता की मनोभाव को परखकर उनकी हर समस्याओं का निराकरण करना हमारी जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्राम के अंतिम छोर में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुचनी चाहिए।
                   बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने की 7 तारीख को जोन स्तर और 14 तारिख को ब्लॉक स्तर पर बैठक होगी। इससे कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।
                     इस दौरान कृषि मंडी जयराम नगर के सदस्य प्रमोद जायसवाल, मनोज खरे, अशोक सूर्यवंशी, अहमद मोमिन,जुहली सरपंच त्रिभुवन सिंह पोर्ते,बुटन पाटनवार ,ईश्वर पटनवार,विजय गुप्ता, दुर्गा तिवारी, घनश्याम नेताम, रामेश्वर साहू, शेषनारायण साहू, कार्तिक मरावी, दीपक साहू, राजू सूर्यवंशी, वीरेंद्र लैहर्षण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
TAGGED:
close