फीता काटा,रवाना हुई गाड़ी..कांग्रेस नेता ने कहा..बृहत्त बिलासपुर को बनाएंगे सुन्दर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलासपुर  – जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने फीता काटा और फिर हरी झण्डी दिखाकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी को रवाना किया है। विजय केशरवानी ने लिंगियाडीह स्थित एक हाटल में कार्यक्रम के दौरान कहा कि निरोगी रहने के लिए शहर को साफ सुथरा रखना जरूरी है। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। और जनता को इस अभियान में बढ चढ़कर हिस्सा लेना होगा।
 
             लिंगियाडीह स्थित एक हाटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने फीता काटकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ी रवाना किया। विजय ने कहा कि पिछले वर्ष नगर निगम की सीमा को सीएम ने नया रूप दिया। 13 पंचायत 2 नगर पंचायत और एक नगरपालिका को शामिल कर निगम की सीमा का विस्तार किया गया। और अब निगम प्रशासन शामिल किए गए क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य का बीड़ा उठाया है। विकास की दिशा में उठाया गया है यह बहुत छोटा प्रयास है।
 
        विजय ने उपस्थित लोगों  को बताया कि स्वस्थ्य रहने का पहला और सबसे बड़ा मंत्र साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त दूरूस्त रखना है। निगम के प्रयास को मिलजुलकर आगे बढ़ाना है। जब सफाई चारो तरफ रहेगी तो लोगों में आत्मविश्वास भी जगेगा। अस्पताल की रजरूरत भी कम होगी। स्थानीय पार्षद ने स्थानीय लोगों को समझाया कि घर का गीला कचरा नीला डिब्बा में और सूखा कचरा हरा डिब्बा में रखना है। हमें केवल कचरा के डिब्बा को घर के बाहर रखना है। बाकी काम कचरा कलेक्शन गाड़ी को करना है। इस दौरान निगम अधिकारी भी मौजूद थे। विजय ने बताया कि हमें कोरोना से बचने के लिए सरकार की गाइड लाइन का पालन गंभीरता के साथ करना होगा।

 

close