लड़की ने लगाई पुल से अरपा में छलांग..मौके पर पहुंची पुलिस..इलाज के लिए अस्पताल रवाना

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- करीब डेढ बजे के आस पास अभी से कुछ देर पहले एक लड़की ने नए पुल से अरपा में छलांग लगा दी है। पुलिस के नीचे थोड़े से जगह पानी में लड़की को छलांग लगाते देखा गया। इसी दौरान पुल के नीचे कुछ लड़के भी मौजूद थे। सभी ने लड़की को तत्काल पानी से निकाल कर पुल के पीलर बेस में रखा है।लड़की को छलांग लगाते ट्रैफिक के जवानों ने देखा। मामले की जानकारी तत्काल एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप को दिया । एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल लड़की कौन है। और उसने आत्मघाती कदम क्यो उठाया। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन स्टाफ को आदेश दिया गया है कि तत्काल लड़की को अस्पताल में भर्ती किया जाए।लड़की की हालत के अनुसार पूछताछ होगी। फिलहाल वह पूछताछ की स्थिति में नहीं है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

TAGGED:
close