शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप..फरार होने से पहले आरोपी गिरफ्तार..न्यायिक रिमाण्ड में जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने शारीरिक शोषण के बाद फरार आरोपी को तिफरा स्थित बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया है। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। और बाद में शादी से इंकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा।
 
                 सिरगिट्टी थानेदार फैजुल शाह से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पहचान संजय कश्यप से हुई। संजय गोंडपारा राधाकृष्ण मंदिर के सामने तिफरा में रहता है। संजय शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया। उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध भी बनाया। दबाव बनाने पर टालता रहा। एक दिन उसने शादी से इंकार भी कर दिया।
 
           फैजूल शाह ने बताया कि युवती की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को आालधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। अधिकारियों के दिशा निर्देशपर फरार आरोपी को पकड़ने संभावित चार पांच स्थानों में धावा भी बोला गया। इसी बीच मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी फरार होने की जुगाड में है। इस समय तिफरा स्थित बस स्टैण्ड में देखा गया है। 
 
                       खबर मिलते ही आरोपी को तिफरा स्थित बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी के बाद पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कबूल किया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(ढ)  का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर कोर्ट के हवाले किया गया। 
close