बच्चियों ने रंगोली परम्परा को बनाया जीवन्त..पूर्व मंत्री ने किया वितेजाओं का सम्मान..कहा..घर-घर पहुंचे विकास की रोशनी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–रेलवे क्षेत्र में पिछलेे दिनों आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी शिरकत किया। उन्होने कार्यक्रम को सराहा भी। इसी क्रम में एक दिन पहले अमर अग्रवाल ने रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम को अमर अग्रवाल ने संबोधित भी किया। उन्होने आयोजन को सांस्कृतिक एकता  सद्भाव की मिसाल बताया।
 
                         रेलवे तारबहार कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में अमर फ्रेंड्स क्लब ने पिछले दिनों  दीपावाली पर्व पर रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगित में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी शिरकत किया। जानकारी देते चलें कि अमर फ्रेंड्स क्लब के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन पिछले दो साल से लगातार कराया जा रहा है।
 
                  एक दिन पहले रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए अमर फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पहला,दूसरा और तीसरा स्थान पाने वाली रानी बंजारे, योगिता सिंह और पूनम सिंह को अमर अग्रवाल ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
 
                आयोजक मण्डल ने बताया कि पिछले दो साल से दीप पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हर साल विजेताओं को मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल सम्मानित करते हैं। लोगों को साल भर प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार रहता है। सभी लोग अपने घर के सामने दीप पर्व की थीम को केन्द्र में रखकर रंगोली सजाते हैं। प्रतियोगी रंगोली के माध्यम से भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोककला का प्रदर्शन करते है। लोग रंगोली को देखने दूर दूर से आते हैं।
 
          आयोजन समिति प्रभारी राजेश्वर पटेल , अनिल उरांव और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अमर अग्रवालने रंगोली सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली रानी बंजारे , योगिता सिंह, ओटीमा पूनम को सम्मानित किया। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल पैंसठ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। 
 
            दीपावली पर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी रेलवे परिक्षेत्र में आयोजित प्रतियोगिता में राजेश्वर राव (राजू दिलीप नारायण (डीएन), अनिल उरांव (लाला) ,विजय सिंह,के.महेश, के गोविंद राव,आनंद शंकरराम ,टेटू यादव,दिव्या मानिकपुरी, मुकेश राव, प्रकाश यादव , शंकर राम , राम विश्वास,  विक्की, रवि, चंदू, शुभम कांता, गणेश ,बबलू, मीना उरांव, भाग्यलक्ष्मी, संतोषी, चिंकी, मंजीत,पी कोलिन्स आदि ने विशेष योगदान दिया ।
TAGGED:
close