भाजपा की विचारधारा को और मजबूत करना हम सबका लक्ष्य : कौशिक

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के 41वें स्थापना के दिवस पर बिल्हा के सिरीगिट्टी मंडल में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों का पुण्य है कि भाजपा शून्य से शिखर की ओर है। समाज में अंत्योदय की स्थापना के लिये हम और सहभागी बनें। इस दिशा में हम सबको मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी मंडल में पार्टी के तय कार्यक्रम होने है। स्थापना दिवस के पुनीत अवसर हमें विजय छत्तीसगढ़ के अभियान में अभी जुट जाने की जरूरत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के महात्वपूर्ण कार्यक्रम केंद्रीय संगठन ने तय किया है। हम सबको कोविड नियमों का पालन करके अभियान में जुटना होगा। इस समय पर कोविड पर अंकुश लगाने के लिये हर कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभायें। इसके लिये काम करने की जरूरत है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत आधार है। पार्टी के तय अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के निवास पर नामपट्टिका लगाने का महात्वपूर्ण कार्यक्रम चल जा रहा है। इस तरह का मर्मस्पर्शी अभियान हमारी पार्टी में चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की जंयती पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया है। बाबासाहब हम सबके पथ प्रदर्शक हैं। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भाजपा का झंडावंदन किया और तिफरा-सिरगिट्टी मंडल के अध्यक्ष बलराम देवांगन के निवास पर नाम पट्टिका लगा कर सम्मान किया और साथ ही मोनू रजक बूथ अध्यक्ष, सुशील प्रजापति बूथ अध्यक्ष, बोदरी मंडल के ग्राम रहंगी मे बूथ अध्यक्ष सुखदेव, बोदरी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जया पांडेय, बिल्हा मंडल के ग्राम परसदा भ मे शत्रुघ्न निर्मलकर के यहा भी नाम पट्टिका व झण्डा वादन किया गया ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, मनोज दुबे, संजय सिंह, कृष्ण कुमार कौशिक, पेंगन वर्मा, सोमेश तिवारी, तुलसी बघेल, कोमल ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता , पदाधिकारी शामिल हुए।

करीब 30 साल पहले नेता प्रतिपक्ष कौशिक थे मंडल अध्यक्ष

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा में यह संभव है कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने कई महात्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने ने मंडल के अध्यक्षों के निवास पर नाम पट्टिका लगा कर सम्मान करने के दौरान के कहा कि 1991 बिल्हा मंडल बनाया गया था तब कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पार्टी से विधायक, विधानसभा अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह करते हुए नेता प्रतिपक्ष तक पार्टी बनायेगी। इसके साथ पार्टी के विभिन्न दायित्वों मे रहते हमेशा पार्टी के विचारधारा को हमेशा मजबूत करता रहा हूं। यह सब भाजपा में ही संभव है। हम सब कर्मयोग के साथ जुटते हैं तो पार्टी हमारा भाग्य तय करती है। इसलिये हमेशा हमें मजबूती से विचाराधारा के लिये काम करना चाहिये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close