फांसी पर लटका व्यक्ति..पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया..सिम्स में भर्ती..हालत अब खतरे से बाहर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने देर रात्रि जानकारी के बाद फांसी पर लटके युवक को मौत आने से पहले रेस्क्यू किया है। पीड़ित को पुलिस ने तत्काल फांसी से उतारकर डायल 112 के सहयोग से सिम्स में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है।
             चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि देर रात्रि डायल 112 को जानकारी मिली सुखदेव धुरी नाम का एक व्यक्ति दरवाजा बन्द कर फांसी लटक गया है। जानकारी मिलते ही आरक्षक राजेश श्रीवास  मौके पर नयापारा पहुंच गया। जानकारी मिली कि सुखदेव धुरी पिता नंदकुमार धुरी की  उम्र 30 साल है।आरक्षक ने तत्काल सब्बल के सहायता से दरवाजा को तोड़ा। अन्दर दाखिल होकर फांसी पर लटक रहे सुखदेव को नीचे उतारा।पाया गया कि पीड़ित की सांसे अभी भी चल रही थी।
            तत्काल 112 की गाड़ी में बिठा कर सिम्स हॉस्पिटल दाखिल कराया गया। समय पर ईलाज होने से सुखदेव को बचा लिया गया है। फिलहाल खतरे से बाहर है।
close