मृतिका का पति गिरफ्तार..ससुराल वालों ने बताया ..प्रताड़ना से परेशान..बेटी ने लगाई आग..पति ने कहा..फोटो शेयर को लेकर हुआ था दोनों में झगड़ा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने घर में किसी बात को लेकर अग्नि स्नान किया। इलाज के दौरान उसने 12 मई 2021  को उसकी मौत हो गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार तिफरा निवासी महिला रामेश्वरी साहू की आग में जलने से ईलाज के दौरान 12 मई को मौत हो गयी। महिला का मरने से पहले नायब तहसीलदार के सामने बयान दर्ज किया किया। परिजनों से पूछताछ के बाद गुरूवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 

               पुलिस ने बताया रामेश्वारी साहू की शादी एक साल पहले हई थी। पंचनामा कार्रवाई के दौरान रामेश्वरी का पति अजय साहू ने बताया कि 30 अप्रैल को उसका बर्थडे था। पत्नी ने बचपन का फोटो मोबाइल स्टेटस में डाल दिया। इस बात को लेकर हम दोनों काफी खुश भी थे। 3 मई को रामेश्वरी का जन्मदिन था। मैने भी उसका बचपन का फोटो मोबाइल स्टेटस में डाल दिया। इस बात को लेकर वह नाराज हो गयी। और छत पर जाकर खुद को  आग के हवाले कर दिया। इसके बाद उसे आनन फानन में विनोवानगर स्थित बर्न और ट्रामा सेन्टर में दाखिल कराया गया। लेकिन अधिक जलने के कारण उसकी मौत हो गयी। 

            पुलिस पूछताछ में रामेश्वरी की मां,पिता और चाचा ने बताया कि शादी के बाद से अजय बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। दहेज कम लायी है..इस बात को लेकर मारपीट भी करता था। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर रामेश्वरी ने खुद को आग लिया। जलने के कारण उसकी मौत हुई है। मृतिका का परिजनों ने बताया कि दहेज को लेकर अजय के परिजन भी रामेश्वरी को प्रताड़ित करते थे।

                  पंचनामा कार्रवाई और मृतिका के बयान के आधार अजय साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी और 34 का अपराध दर्ज किया गया। अजय के अलावा संतोष साहू, सुशिला बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
close