घटनास्थल से देनी होगी मुख्यालय को जानकारी ..विशेष प्रशिक्षण में एडिश्नल एसपी ने बताया.. कारणों का लगाया जाएगा पता..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस की जानकारी पुलिस अधिकारियों बिलासागुड़ी में बैठक दौरान दी गयी। बैठक में आलाधिकारियों के अलावा विवेचना अधिकारी,सीसीटीएनएस कर्मचारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान सभी को प्रोजेक्टर के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया ।
 
             पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद पुलिस कप्तान दीपक झा के मार्गदर्शन में बिलासागुड़ी में पुलिस अधिकारियों की विशेष बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी विवेचना अधिकारियों के अलावा सीसीटीएनएस को विशेष प्रशीक्षण दिया गया।
 
      यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार बघेल ने जिले के थानों से आए विवेचना अधिकारी और सीसीटीएनएस के कर्मचारियों को सड़क दुर्घटना संबंधी आंकड़ों को जाहिर किया। और मामले में ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।
 
                 रोहित बघेल ने कहा कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना की जानकारी मौके पर ही विशेष एप के माध्यम से मुख्यालय भेजा जा केगा। आंकड़ों के उच्च स्तरीय विश्लेषण से सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी हासिल होने के बाद विशेषज्ञ द्दुर्घटना के निदान तक पहुंचने का प्रयास करेंंगे।
 
                     प्रशिक्षण में पुलिस मुख्यालय से सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा नागपुर से संबंधित  विशेषज्ञ ऑनलाइन  जिले के करीब 50 से अधिक कर्मचारी और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया । साथ ही जिला रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे और सीसीटीएनएस टिकेश्वर साहू भी प्रशिक्षण में भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close