सामान्य सभाः बिल्हा जनपद पांचयत में 10 लाख का नया घोटाला..सभापति अंकित गौरहा ने उठाया मुद्दा..अधिकारी ने दिया तत्काल जांच का आदेश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक में एक बार बिल्हा जनपद पंचायत में लाखों रूपयों का घोटाला सामने आया है। सभापति अंकित गौरहा ने बैठक में बताया कि जनपद पंचायत आलाधिकारियों के साथ मिलीभगत कर महमंद के तात्कालीन सचिव ने बिना जानकारी सरपंच के खाते से 14 वें और 15 वें वित्त आयोग से करीब 10 रूपए पार कर दिया है। मामला सामने आने के बाद सहायक जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रिमन सिंह और उप संचालक शिवानी तोमर ने तत्काल जांच का आदेश दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               जिला पंचायत सामान्य सभा में एक बार बिल्हा जनपद पंचायत से लाखों रूपयों का घोटाला मामला सामने आया है। महमंद सरपंच की शिकायत को सभापति अंकित गौरहा ने सामान्य सभा में जिला पंचायत अधिकारियों के सामने रखा। अंकित गौरहा ने बताया कि तात्कालीन महमंद सचिव गंगे निर्मलकर ने सरपंच के खाते से करीब 10 लाख से अधिक रूपयों का आहरण किया है। तात्कालीन समय मामले की जानकारी किसी को नहीं हुई। मामला सामने आने के बाद सरपंच गणेशी निषाद ने शिकायत की है। 

               अंकित गौरहा ने कहा कि बिल्हा जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार का मुद्दा थम नहीं रहा है।अभी जांच पूुरी नहीं हुई कि महमंद से नया मामला सामने आ गया है। अंकित ने अधिकारी के संज्ञान में लाया कि तत्कालीन सचिव गंगे निर्मलकर ने आलाधिकारियों के साथ मिलकर 14 वें वित्त से 3 लाख और 15 वें वित्त से सात लाख रूपये आहरण किया। इसकी भनक सरपंच को भी नहीं हुई। सचिव ने शासन को कुल 10 लाख रूपयों का फटका दिया है। अंकित ने यह भी बताया कि इस समय सचिव कौशिक हैं। और सरपंच का डोंगल भी गायब हो गया है।

            मामला सामने आने के बाद मौके पर मौजूद सहायक मुख्यकार्यपालन अधिकारी रिमन सिंह और उप संचालक शिवानी तोमर ने मौके पर ही जांच का आदेश दिया।दोनो अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मामले की गंभीरता के साथ छानबीन होगी। उचित कार्रवाई भी करेंगे।

                   जानकारी देते चलें कि पिछली सामान्य सभा में अंकित गौरहा ने जनपद पंचायत सीईओ पर चार प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप लगाया था। साथ ही नियम विरुद्ध सेक्टर बनाकर 6 सचिवों को ही वित्त अधिकार देते हुए डोंगल को जब्त करने की बात कही थी। अब एक बार फिर नया मामला सामने आने के बाद बिल्हा जनपद पंचायत कर्मचारियों में हलचल बढ़ गयी है। 

           

close