सभा में उठा व्यापारियों का अपमान का मुद्दा…भाजपा नेताओं ने किया लंच बहिष्कार..मेयर रामशरण यादव ने जताया खेद

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिलासपुर—-सामान्य सभा में भाजपा पार्षद दुर्गा सोनी समेत भाजपा नेताओं ने आयुक्त पर व्यापारियों को अपमानित करने का मुद्दा उठाया। दुर्गा सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले निगम प्रशासन ने मेडिकल काम्पलेक्स में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। कुछ दुकानों को निगम ने सील कर दिया। 

मामले में आयुक्त से मुलाकात कर व्यापारियों ने बन्द दुकानों को खोले जाने की बात कही। इस दौारन वह भी मौके पर मौजूद थे। इसी दौहान टैक्स की बात को लेकर व्यापारियों को अपमानित किया गाय। सदन में भाजपा पार्षदों ने मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं के लगातार शोर शराबे के चलते समापति शेख नजरूद्दी  ने संदन को करीब आधे घण्टे के लिए निलंबित किया। सभापति ने सभी नाराज भाजपा पार्षदों को लंच पर बुलाया। लेकिन भाजपा नेताओं ने लंच का बहिष्कार कर सदन में धरना स्थल से नहीं उठे।

लंच के बाद सदन की कार्रवाई दुबारा शुरू हुई। दुर्गा सोनी समेत भाजपा पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की। आयुक्त को माफी मांगने का दबाव बनाया। लोगों को समझाईश देते हुए मेयर रामशरण यादव ने कहा कि खेद जाहिर किया। सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभापति शेख नजरूद्दीन ने भाजपा पार्षदों को शांत कराया। उन्होने कहा कि व्यापारी लोग लिखित शिकायत पेश करें। मामले में उचित कदम उठाया जाएगा।

जाति मामले में बोले जय सिंह...गलत करने वाला राजस्व अधिकारी भुगतेगा..शहरी कब्जेधारियों को मिलेगा पट्टा
READ