विधानसभा में उठा रेत माफियों का मुद्दा..शैलेष ने पूछा..कार्रवाई के बाद भी क्यों जलाया गया पुतला..पढ़ें..गृहमंत्री का जवाब

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर—सोमवार को बजट सत्र में ध्यानाकर्षण के दौरान प्रदेश में रेत माफियों की मनमानी का मुद्दा शैलेष पाण्डेय ने उठाया। नगर विधायक पाण्डेय गृहमंत्री से जवाब मांगा कि सरगुजा संभाग के भटगांव में रेत माफियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। यद्यपि पुलिस ने अभियान चलाकर कुछ आरोपियों को गिऱफ्तार भी किया। बावजूद इसके कुछ लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। पुलिस कार्रवाई के बाद भी इस बात का विरोध क्यों।
 
नगर विधायक ने बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण में रेत माफियों को लेकर सवाल उठाया। शैलेष पाण्डेय सरकार का ध्यान आकर्षित किया कि सरगुजा संभाग के भटगांव में आपसी रंजिश के कारण रेत माफियाओं के बीच खूनी संघर्ष हुआ। कुछ नागरिकों के रॉड से मारा पीटा गया। दोनों पैर तोड़े गए। रेत माफियों ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला भी किया। घटना के 12 घन्टों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। बावजूद इसके कुछ लोगों ने  पुतला दहन किया। घटना के चलते क्षेत्र में नागरिकों के मन में आक्रोश और रोष है।
शैलेष पाण्डेय के सवाल पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि सूरजपुर के थाना भटगांव क्षेत्र में रोहित सिंह और साथियों ने  ग्राम केवटाली जंगल में अखण्ड प्रताप सिंह उसके साथियों का रास्ता रोक कर मारपीट किया। घटना में अखण्ड प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर 28 फरवरी 2023 को आईपीसी की धारा 341, 7, 148, 149, 294, 506, 323, 324, 307 अपराध कायम हुआ। पुलिस ने सक्रियता के साथ मामले में तीन आरोपियों को गिफ्तार किया  है।
गृहमंत्री ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का असफल प्रयास किया। घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में कोई रोष या आक्रोष नहीं है।
भाजपा के दो गुटों में हुआ संघर्ष
बजट सत्र में चर्चा के बाद विधानसभा से बाहर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने पत्रकारों को बताया कि भटगांव में पिछले 15 सालों से भाजपा के लोग रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं। मामले में दो भाजपा गुटों के बीच अवैध उत्खनन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा गया। लेकिन भाजपा नेताओं को आरोपियों की गिरफ्तारी रास नहीं आयी। और जनता से सहानुभूति पाने पुतला दहन का असफल प्रयास किया। शैलेष ने बताया कि हमें अपने प्रदेश में रेत माफिया नहीं..बल्कि रेत ठेकेदार चाहिए। माफियो को प्रदेश में कोई जगह नहीं है।
कार्यालयीन समय में नदारद 12 कर्मचारियों को शोकाज नोटिस,AG-03 व चौकीदार निलंबित
READ