बिलासपुर में आगे नहीं बढ़ेगा लाकडाउन..? वायरल हो रही खबर का सच..पढ़िए कलेक्टर डॉ.मित्तर ने बताई..खबर की सच्चाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—बिलासपुर में लाकडाउन नहीं बढ़ेगा। सोशल मीडिया में एक वीजियो दोपहर बाद से जमकर ट्रैंड हो रहा है। सोशल मीडिया में वाीडियो वायरल होने के बाद आम जनता परेशान है। खबर की सच्चाई का पता लगाने लोग परिचितों के साथ ही मीडिया हाउस में फोन कर दिन भर फोन करते रहे।खबर की सच्चाई को लेकर सीजीवाल ने भी कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर से सम्पर्क किया गया। कलेक्टर डॉ.मित्तर ने बताया लाकडाउन हटाए जाने का सवाल ही नहीं है। और ना ही इस प्रकार का कोई आदेश ही  जारी किया गया है। दरअसल किसी ने बदमाशी किया है। यह पुराना विडियो है।
                   डॉ. सारांश मित्तर ने लाकडाउन हटाए जाने को लेकर ना केवल साफ इंकार किया। उन्होने कहा कि 26 अप्रैल 2021 मध्य रात्रि तक लाकडाउन आदेश तीनदिन पहले ही जारी कर दिया गया है। आदेश अभी भी यथावत है। 
    
                      बातचीत के दौरान कलेक्टर डॉ. मित्तर ने कहा कि लोगों को अफवाहों से बचने की जरूरत है। महामारी काल में पैनिक होने और गलत खबर से बचना होगा। उसकी सत्यता को भी परखना होगा। लोगों से अपील है कि घरों में रहे। अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। गलत खबर चालने वालों की जानकारी उचित मंच तक पहुंचाएं।
close