आन-बान और शान से लहराया प्यारा तिरंगा..मुख्य अतिथि ने दी सलामी..विकास उपाध्याय ने किया शहीदों का सम्मान..बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने किया मंत्रमुग्ध

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—देश प्रदेश समेत बिलासपुर में भी रंगारंग कार्यक्रम के साथ गरिमामय वातावरण में 74 वा गणतंत्र दिवस शान के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव 0विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का मुख्य अतिथि ने सम्मान भी किया। इस दौरान मुख्यअतिथि ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही झांकी का आनन्द भी लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
 बिलापुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। गरिमामय वातावरण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने धवजारोहण किया।श्वेत कबूतर उडाकर शांति का संदेश भी दिया। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी। मुख्य अतिथि ने उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़े। परेड कमाण्डर के नेतृत्व में पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य और आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।
पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छ.ग. शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नंदू राम भांगे को घर पहुंचकर शॉल रऔर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के 26 जवानों और बलौदा बाजार जिले के 1 जवान के परिजनों को भी सम्मानित किया। 
 उपाध्याय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल है। मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से कराटे के लिए किरण साहू और श्रीयांशी स्वर्णकार को सम्मानित किया। आदर्श अधीक्षक पुरस्कार योजना के तहत प्रथम पुरस्कार आदिवासी बालक छात्रावास बेलगहना के अधीक्षक एल. महेश्वर राव, द्वितीय पुरस्कार जरहाभाठा आदिवासी बैगा कन्या छात्रावास की अल्पना तिवारी और तृतीय पुरस्कार से आदिवासी कन्या आश्रम तखतपुर की अधीक्षक पुष्पा प्रधान को सम्मानित किया। विशेष श्रेणी का पुरस्कार जय अम्बे एमरजेंसी सर्विस के जैनुद्दीन खान को मिला। जैनुद्दीन ने हाई टेंशन तार से झुलसे युवक को समय पर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जिसके कारण पीड़ित को नया जीवन मिला।
स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम से किया सम्मोहित
समारोह में लगभग 600 स्कूली बच्चों ने बारी बारी से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्र्म पेश किया। रंगारंग कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला दयालबंद, सरकण्डा और देवकीनंदन स्कूल की छात्राओं ने शिरकत किया। शानदार प्रस्तुति से मुख्य अतिथि समेत उपस्थित सभी दर्शकों का दिल जीता। 
फ्लैगशीप योजनाओं पर झांकी का प्रदर्शन
इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों की तरफ से राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का भव्य प्रदर्शन किया गया। झांकी में राज्य शासन की  पिछले 4 वर्ष की उपलब्धियों को खूबसूरत तरीके से दर्शाया गया। झांकी में पहला पुरस्कार जिला पंचायत, दूसरा पुरस्कार कृषि विभाग और तीसरा पुरस्कार जेल विभाग को हासिल हुआ।
कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, छ.ग. सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, नगर निगम सभापति शेख नजरूदीन, कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन.मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयश्री जैन, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, महेश दुबे समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
close