बलवा के मुख्य पांच आरोपी गिरफ्तार .. न्यायालय में पेश..संबलपुरी गांव में दो गुटो के बीच हुआ था खूनी संघर्ष

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा थाना क्षेत्र के गांव संबलपुरी में बुधवार को दो गुटों के बीच खूनी हमले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बिल्हा पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर को संबलपुरी गांव में दो गुटो के बीच खूनी संघर्ष का अपराध हुआ। आरोपी पक्ष धारदार हथियार के साथ दूसरे गुट पर हमला कर दिया। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। मामले में बिल्हा थाना पहुंचकर राजेश डहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 148, 149, 294, 506(बी) और 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

                    रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस टीम संबलपुरी गांव पहुंची। छानबीन के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। पांचों ने अपराध खूनी संघर्ष की वारदात को कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तब्बल, तलवार, लाठी को बरामद किया है।

            पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों का नाम जलतारण सतनामी, शत्रुघन बंजारे, राजकुमार कुर्रे, ज्ञानचन्द बंजारे और हरिश्चचन्द बंजारे है। सभी आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

close