हत्या की साजिश का सूत्राधार गिरफ्तार..फिर भागने के फिराक मे था आरोपी..पुड़ियावाज भी पकड़ाया

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- सरकंडा पुलिस ने हत्या का षडयंत्र करने, फिरौती की मांग करने वाले आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक अन्य कार्रवाई में पुड़िया पुड़िया गांजा की बिक्री करने वाले व्यक्ति को धर दबोचा है। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। सरकन्डा पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश रचने वाला आरोपी का नाम करन कश्यप उर्फ रॉकी है। आरोपी उड़ीसा में छिपकर दिन गुजार रहा था।
 
 
           सरकंडा पुलिस के अनुसार एक मामले में बंगालीपारा स्थित गली नंबर 3 से सुमेश कश्यप, किशन कश्यप को  कट्टा और 2 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनो आरोपियों ने  पूछताछ के दौरान बताया कि  साथी किशन कश्यप, रॉकी उर्फ करन कश्यप और कुंदन सागर के साथ मिलकर गिधौरी के मोंटी कश्यप की हत्या का प्लान तैयार कर रहे थे। 
 
                पुलिस के अनुसार हत्या की योजना बनाते पाए जाने के बाद थाना सरकंडा में आईपीसी की धारा 115, 120 बी का अपराध दर्ज किया गया। सुमेश कश्यप और किशन कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के साथी रॉकी उर्फ करन कश्यप और कुंदन सागर दो साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद फरार हो गए।
 
            इसी क्रम में बुधवार को मुखबीर से जानकारी मिली कि फरार आरोपी रॉकी उर्फ करन कश्यप अशोक नगर में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी परिवेश तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आलाधिकारियों के निर्देश पर घेराबंदी कर आरोपी राकी को दौड़ाकर पकड़ा गया।
 
            पूछताछ करने पर रॉकी ने  बताया कि वह उड़ीसा में छिपा था। दूसरी बार ओ़डिशा भागने से पहले ही पकड़ लिया गया। परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी रॉकी ऊर्फ करन कश्यप को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा परिवेश तिवारी, उ नि मनोज पटेल तथा आरक्षक प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप,सोनू पाल तथा तदबीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
 
गांजा बिक्री का आरोपी पकड़ाया
             
               सरकन्डा पुलिस ने पुड़िया पुड़िया गांजी बेचने के आरोप में आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम लेखराम  शर्मा है। देवन चाल चांटीडीह का रहन वाला है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायालय के हवाले किया गया है।
close