गरमाया महिला बाल विकास का मामला..भाजपा नेत्रियों ने किया अधिकारी के गिरफ्तारी का विरोध .राज्यपाल से की जांच की मांग.प्रदर्शन का किया एलान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा और मामले की जॉच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला  ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि ढाई साल के कांग्रेस शासनकाल में छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का केन्द्र बन गया है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कड़ी में महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उपहार सामग्री की खरीदी हुई। खरीदी में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा मई महीन के लिए वितरित रेडी टू ईट सामग्री में भी भारी अनियमितता की जानकारी सामने आयी है। विभाग ने 2018-19, 2019-20, 2020-21 साड़ी क्रय एक ही वर्ष में किया है। जिसको लेकर महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले को प्रदेश सरकार के विरोध में धरना और अनशन पर बैठना पड़ा है।
 
              भाजपा नेत्रियों ने बताया कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि, किसी अधिकारी को सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठना पड़ा। कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि इन दोनों मामलों में लगभग 30 लाख से अधिक रकम का घोटला सामने आया है।  ऐसे में पूरे ढाई वर्षो में प्रदेश के सभी जिलो में हुई खरीदी की जॉच की जाए तो सैकड़ो करोड़ो के घोटालो की बात से इन्कार नही किया जा सकता है। स्थिति अत्यन्त गंभीर और विचारणीय है।
 
              दोनों ही  मामलो के खिलाफ जब अधिकारी ने शिकायत की  तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। बदले में कांग्रेस सरकार ने अधिकारी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। अधिकारी को सरकार के रवैये के खिलाफ  परेशान होकर स्वंय के घर पर ही अनशन पर बैठना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक उठा लिया। जबरदस्ती गिरफ्तारी भी हुई है।
 
                         भाजपा जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को लिखे पत्र में बताया कि सम्पूर्ण घटनाक्रम से ज्ञात हो रहा है कि एक ईमानदार अधिकारी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है,।भाजपा नेत्रियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए कहा कि सम्पूर्ण घटनाक्रम और सरकार के रवैये का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।  साथ ही महासमुंद में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी की सुरक्षा की मांग भी  करती है।
 
              कलेक्टर को ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से महिला मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिला सहप्रभारी सुधा गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना जेंड्रे, गायत्री साहू उपस्थित थी। भाजपा नेत्रियों ने पत्रकारों को बताया कि 19 मई 2021 को महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ता ब्लाक और तहसील स्तर पर स्थानीय प्रशासन को  राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगी।20 मई 2021 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देश पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी महिला कार्यकर्ता अपने  निवास स्थान के सामने प्रदेश सरकार के विरोध में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगी।
close