भाजपा समेत पूर्व मेयर का महापौर,सभापति पर निशाना..कहा..फोटो छपने से दूर नहीं होगी समस्या ..मुख्यमंत्री से मांगा पीड़ितों के लिए मुआवजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— भाजपा नेताओं ने धरना प्रदर्शनकर तारबाहर क्षेत्र में डायरिया प्रकोप के लिए सीधे तौर पर निगम सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र दिया। डायरिया के प्रकोप से मरने वाले लोगों के लिए मुआवजा की मांग की है।
 
               भाजपा नेताओं ने धरना प्रदर्शन कर तारबाहर क्षेत्र में डायरिया प्रकोप के लिए निगम सरकार को जिम्मेदार बताया। धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। साथ ही तारबाहर क्षेत्र समेत शहर के विभिन्न वार्डों में फैले डायरिया के रोकथाम के लिए त्वरित कदम उठाए जाने को कहा। प्रकोप से पीड़ित, मृतक परिवारों को शीघ्र मुआवजा राशि मांग भी किया।

                         धरना प्रर्दशन को भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि नगर की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। नगर का विकास होना तो दूर..जनता की समास्याएं बढ़ गयी है। साफ-सफाई, बजबजाती नालियां, मच्छरों का प्रकोप से जनता हलाकान है। जनता को मूलभूत सुविधाएं को लिए भटकना पड़ रहा है। और निगम सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। तारबाहर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जनता परेशान है। लेकिन निगम सरकार को इस बात की कोई चिन्ता नहीं है। क्षेत्र में लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। जिसके चलते क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। निगम की लापरवाही के कारण लोग जान से हाथ धोने को मजबूर है। सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को मुवावजा राशि उपलब्ध कराए।
 
               पूर्व महापौर किशोर राय ने नगर की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि तारबहार परिक्षेत्र में फैले डायरिया की रोकथाम को लेकर तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। महापौर, सभापति, कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को बताना चाहूंगा कि  भाषणबाजी और फोटो छपवाने से डायरिया की समस्या खत्म नहीं होने वाली है। इसके लिए निगम सरकार के जनप्रतिनिधियों को मैदान में उतरना होगा। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा भी देना होगा।
 
           धरना प्रदर्शन के दौरान निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, पूर्व मेयर विनोद सोनी, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, धीरेन्द्र केशरवानी, राजेश रजक, मनीष अग्रवाल, पार्षद राजेश सिंह ठाकुर, सुनिता मानिकपुरी ने भी संबोधित  किया। इस मौके पर विनोद सोनी, उदय मजूमदार, नारायण गोस्वामी, वी. मधुसूदन राव, केदार खत्री, विकास एंथोनी, मनोज कश्यप, संध्या चौधरी, आशा निर्मलकर, नीरज निर्मलकर, कविता वर्मा, परेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओकांर केशरवानी, गणेश रजक, राजू साहू, नंदू सोनी, रिंकु मिश्रा, शंकर साह, प्रवीर सेन गुप्ता, शेखर पाल,  सत्यजीत भौमिक, डॉ. मनमोहन दत्त, भूपेन्द्र कुमार, हरेन्द्र  तिवारी, आयुष मेहता, संजय चौहान, रवि गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा, पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं भाजपा पार्षद उपस्थित थे।

TAGGED: ,
close