मेयर ने कहा.योजना से डगर आसान करें माता पिता शहर का नाम रोशन..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-बहतराई और लिंगियाडीह की 39 छात्राओं के बीच मेयर रामशरण यादव ने सायकल का वितरण किया।  महापौर ने कहा सभी बच्चे मन लगाककर पढ़ें। माता पिता और अपने गांव शहर का नाम रोशन करें।
 
                 शासकीय हाई स्कूल लिंगियाडीह में 28 और बहतराई स्कूल  में 11 छात्राओं के बीच मेयर रामशरण यादव ने  सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया।  सायकल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामशरण यादव  ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ने प्रदेश में बालिका शिक्षा को  नया मुकाम दिया है।  योजना से स्कूलों में बालिकाओं की दर्ज संख्या में काफी वृद्वि हुई है।
 
           मेयर ने बताया कि मजबूत इरादों के साथ बालिकाएं अपने सपनों को पूरा करें। माता पिता गांव घर और शहर का नाम रोशन करें। मेयर ने कहा कि दुर्गम एवं दूरस्थ इलाकों में निवास करने वाली बालिकाओं के लिए शिक्षा प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण एवं कठिनाई भरा रहा है। लेकिन  कठिन डगर को इस योजना ने सुगम और आसान बनाया है।  बच्चो के सपनों को साकार करने की एक नई राह मिली है।
 
               महापौर ने बताया कि शासन की यह कल्याणकारी योजना बालिकाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बालिकाओं में शिक्षा के प्रति लगन एवं उत्साह बढ़ा है। इस अवशर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, एमआईसी सदस्य अजय यादव, मनीष गढेवल, सीताराम जयसवाल, स्कूल प्राचार्य सहित स्कूल के शिक्षक,छात्र-छात्राएं व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
 
कार्ड का किया वितरण
 
 महापौर ने ज़ोन क्रमांक 04 में मूलक पेंशन योजनान्तर्गत पात्र 8 हितग्राहियों को पेंशन कार्ड वितरण किया>  महापौर ने कहा कि योजना का लाभ सभी को मिल सके इसके लिए पत्र हितग्राहियों की सूची तैयार किया जा रहा है।
close