मेयर ने कहा..नए वार्डों में बनाया जाएगा slrm सेन्टर.कचरा कलेक्शन गाड़ियों का किया लोकार्पण ..बताया इन वार्डों को मिलेगा कचरा से छुटकारा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- मेयर रामशरण यादव ने जोन क्रमांक 6 तोरवा के 3 वार्डों में सफाई व्यवस्था के मद्देनजर नयी गाड़ी जनता को समर्पित किया। यह गाड़ी शहर के अन्य वार्डों में चलने वाली गाड़ियों की तरह  डोर टू डोर पहुंचकर कचरा कलेक्शन करेगी। जनता को समर्पित करने से पहले मेयर ने अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के सामने विधि विधान से पूजा पाठ किया। इसके बाद गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर वार्ड के लिए रवाना किया।
 
                          नगर निगम से जुड़े नए वार्डों में भी अब विकास की गति तेज होगी। साफ सफाई पर ही विशेष ध्यान रखा जाएगा। सोमवार ज़ोन क्रमांक 6 के चार नए वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए महापौर रामशरण यादव ने गाड़ियों का लोकार्पण किया। इसके पहले मेयर ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। नारियल फोड़ने के बाद गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर वार्डों के लिए रवाना किया।
 
                 जानकारी देते चलें कि जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 41,42,43, में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी का पूजन मेयर ने किया। महापौर ने बताया कि परिसीमन के बाद 15 गांव दो नगर पंचायत एक नगर पालिका को नगर निगम बिलासपुर में जोड़ा गया। इस तरह वार्डों की संख्या 70 की गई है। नए क्षेत्रों में विकास कार्य पर जोर देने सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब पुराने वार्ड की तरह नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से भी डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाएगा।
  
                 मेयर ने बताया कि 14 वें वित्त आयोग अंतगर्रत मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत 39 नग टाटा एस गोल्ड हॉपर टीप्पर वाहनों को 2 करोड़ 15 लाख 67 हजार रुपये की लागत से खरीद गया है। यह गाड़ियां अब नए ग्रामीण वार्डों से कचरा कलेक्शन करेंगी। साथ ही नए वाहन का उपयोग स्वीपिग के लिए भी किया जाएगा।  गीला और सूखा कचरा को एक जगह एकत्रित कर उसे अलग अलग किया जाएगा। गीला कचरा से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए नए जुड़े वार्डों में एस.एल.आर.एम सेंटर भी बनाया जा रहा है।
 
               लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला,परदेशी राज, पार्षद मोती गंगवानी, पार्षद लक्ष्मी यादव, पूर्व पार्षद तजम्मूल हक, जोन कमिश्नर खेल कुमार पटेल, सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेंद्र पांडे, भरत जुरयानी, निगम इंजीनियर समेत अन्य कर्मचारी आदि मौजूद थे।
close