नाबालिग को कोल्डड्रिंक पिलाया..अचेतावस्था में किया रेप..घेराबन्दी के बाद पकड़ाया आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने घेराबन्दी के बाद नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी का घऱ अटल आवास सरकन्डा में में है। अपने घर में पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। नशा चढ़ने के बाद रेप किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             सरकन्डा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि 13 अप्रैल को पीड़िता की बड़ी बहन ने आरोपी विकास कुमार गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी छोटी नाबालिग बहन शाम को प़डोस में अपनी सहेली से मिलने गयी। रात को वहीं पर खाना खाया। इसके बाद विकास गुप्ता ने बहन को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। इसमें कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था। इसके चलते बहन को नींद आ गयी।

                 दूसरे दिन हम लोग बहन का पता लगाने पहुंचे। वह विकास गुप्ता के घर में ही सोयी थी। होश में आने के बाद उसने बताया कि विकास गुप्ता ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद विकास गुप्ता के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

                     एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी विकास गुप्ता फरार हो गया। इस बीच उसने पुलिस से बचने के कई प्रयास किये। लेकिन मोबाइल को ट्रेस कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को कुदुदण्ड में घेराबन्दी के बाद पकड़़ा गया।

                                      आरोपी विकास के खिलाफ पूछताछ के बाद आईपीसी की धारा 376, 328 और पास्को एक्ट 4,6 का अपराध दर्ज किया गया। न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

TAGGED: ,
close