नाबालिग को बनाया हवस का शिकार..दिया शादी का झांसा..शिकायत के बाद पकड़ में आया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- रतनपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित में शिकायत की थी। पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले कर दिया है।
            रतनपुर पुलिस के अनुसार  नाबालिग ने थाना पहुंचकर बताया कि आरोपी नितेश कुमार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबन्ध बनाया। पीडित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी नितेश कुमार कोरबा भांवर का रहने वाला है। शादी का वादा कर अपने घर ले गया। तीन महीने तक शारीरिक शोषण किया। मन भर जाने के बाद नीतेश ने शादी करने से इंकार कर दिया।
                थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट होनमे के बाद मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया। विवेचना के बीच घेराबन्दी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। बहरहाल आरोपी को न्यायालय के हवाले कर दिया गया है। 
TAGGED:
close