नाबालिग को भगाकर ले गया दिल्ली..लगातार 15 दिन तक किया बलात्कार..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सकरी पुलिस नेआईपीसी की धारा 363, 366 (क), 376 4,6 पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिक बालिका से बलात्कार के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने  15 दिनो तक नाबालिक का शारीरिक शोषण किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम बजरंग वस्त्रकार है। आरोपी बल्गीपारा चोरभट्ठी कला का रहने वाला है। 
           सकरी पुलिस के अनुसार लालाराम रोहिदास ने 27 जून 2022 को थाना पहुंचकर नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लालाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 जून .2022 को 14 साल की नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। खोजबीन के बाद भी नाबालिग की जानकारी नहीं मिली है।
               रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस कप्तान समेत वरिष्ठ अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया।  पुलिस कप्तान के निर्देश पर  एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी के लिए भेजा गया।
                      पतासाजी के बाद आरोपी को 15 दिनों बाद बल्गीपारा चोरभट्ठी स्थित घर से 10 जुलाई को धर दबोचा गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बजरंग वस्त्रकार बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली लेकर गया। इस दौरान आरोपी ने लगातार शारीरिक संबंध बनाया।आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366(क) 376, , 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
close