चालक को चकमा देकर आटो की लूट..आरोपी गिरफ्तार.न्यायिक रिमाण्ड पर भेजे गए 3 बदमाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की ऑटो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ और अपराध दर्ज करने के बाद तीनों आरोपिोयं को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
 
                      सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6  अक्टूबर 2021 को तिफरा निवासी नारायण साहू ने थाना पहुंचकर आटो चोरी होने की शिकायत की। प्रार्थी ने बताया कि सवारी ऑटो किराए में लेकर चलाता है। 6 अक्टूबर को नया बस स्टैंड से सवारी लेकर शहर की तरफ जा रहा था। महाराणा प्रताप चौक के पास तीन व्यक्ति ऑटो में सवार हुए। मंदिर चौक सवारी को उतारने के बाद दूसरी सवारी को मंगला पहुंचाने के लिए आटो में बैठ रहा था। इसी दौरान समय आरोपी राम जोशी पिता दुकालू राम जोशी अपने साथी आरोपी योगेश खांडे और सेवन कुमार  सवारी समेत ऑटो  को लेकर भागने लगे। लोगों की मदद से रतीनों को दौड़ाकर पकड़ा गया। 
 
               सिविल लाइन पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पकड़ कर लाए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पकड़े तीनों आरोपियो का नाम राम जोशी, योगेश पांडे और सेवन कुमार है। तीनों आरोपी मिनीबस्ती जरहाभाठा के रहने वाले हैं।
 
             संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन सनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक  नरेंद्र डिक्सेना आरक्षक देवेंद्र दुबे अविनाश पांडे  सरफराज खान विकास यादव संजीव जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
TAGGED: , , ,
close