विधायक का सीएम को न्योता..करेंगे सेन्ट्रल लायब्रेरी का लोकार्पण..शैलेश ने..दिव्यांगों की सेवा..नारायण की सेवा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने शिरकत किया। इस दौरान विधायक ने दिव्यांग जनो के बीच सायकल और अन्य जरूरी उपकरणों का वितरण किया। अपने संबोधन में शैलेष पाण्डेय ने कहा कि  दिव्यांग जनो के प्रति समाज और सरकार दोनो साथ कार्य करें। तब ही सही मायने देश के एक एक व्यक्ति का विकास होगा। 
 
                  विश्व दिव्यांग दिवस के पर तिफरा स्थित ब्रैल प्रेस कार्यलय के प्रांगण में  समाज कल्याण विभाग की तरफ से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने शिरकत किया। विधायक ने इस दौरान दिव्यांग जनो के बीच आटो ट्रायसायकल  सायकल का वितरण किया। श्रवण संवेदी उपकरण के अलावा दिव्यांगों को आईडी कार्ड भी वितरित किया।
 
                 इस दौरान शैलेष पाण्डेय ने प्रशिक्षको के बीच बधाई के साथ प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक शैलेश ने कहा कि दिव्यांग लोगो के प्रति सभी को संवेदनशील होने की जरूरत है। सरकार अपनी जिम्मेदारी पूरी मुस्तैदी का साथ निभी रही है। लेकिन यह अभियान तब तक अधूरा है जब तक समाज का एक एक व्यक्ति सेवा भावना का मतल ब नहीं समझता है। पाण्डेय ने कहा बिलासपुर में लगभग 26000 पंजीकृत दिव्यांग है। प्रदेश में यह आंकड़ा लगभग 3 लाख से अधिक है। दिव्यांग जनो के लिए समाज को आगे आने की जरूरत है। क्योंकि सबको मालूम है कि दिव्यांगों की सेवा ही सही मायने में नारायण की सेवा है। इसलिए हर व्यक्ति को दिव्यांगों की मदद के लिए हाथ  बढ़ाना होगा।
 
                 इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक खालको , पार्षद भरत कश्यप, रामा बघेल, विनय शुक्ला और अखिलेश तिवारी समेत विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।
 
विधायक ने दिया सीएम को न्योता
 
               नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर भूपेश बघेल को बिलासपुर आने का दिया न्योता दिया है। विधायक शैलेश पाण्डेय ने मुख़्यमंत्री से बिलासपुर विधानसभा में नवनिर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी,इन्क्यूबेशन सेन्टर, अरपा ब्रिज के लोकार्पण के संबंध में जानकारी दी। साथ ही लोकार्पण के लिए बिलासपुर आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने भी खुशी के साथ विधायक के निवेदन को स्वीकार किया है। इस अवसर पर विधायक के साथ एल्डरमेन  शैलेन्द्र जायसवाल  विनय शुक्ला भी थे।
close