विधायक ने खींचा रथ..मांगा आशीर्वाद..बताया.. जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश में अमन चैन की बयार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सादगी लेकिन गरिमा के साथ भगवान जगन्नाथ भगवान का रथ अपनों के बीच निकला। नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भक्तिभाव से रथ को खीचा..इसके पहले पूजा अर्चना कर नगर जिला और प्रदेश के लिए खुशहाली का आशीर्वाद भी लिया।साथ ही आम जनता को अमन चैन बनाकर रखने की बधाई भी दी।
 
               रेलवे परिक्षेत्र में श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति ने रथ यात्रा के अवसर पर महाप्रभु जगन्नाथ, सुभद्रा और भगवान बलभद्र का विधि विधान से विशेष पूजा पाठ किया। मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा अर्चना कर नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने महाप्रभु जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मांगा।  सभी को रथ-यात्रा पर्व की बधाई दी।
 
           विधायक शैलेष पांडेय भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए। रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होकर रथ को खींचा। शैलेष पाण्डेय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ यात्रा ओडिशा की ही भांति छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी अभिन्न हिस्सा है। भगवान जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकालने की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होने कहा कि उत्कल संस्कृति और दक्षिण कोसल की संस्कृति के बीच की यह साझेदारी ना केवल सदियों पुरानी है। बल्कि भाई चारे का अटूट बंधन भी है। मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ का मूल स्थान छत्तीसगढ़ का शिवरीनारायण-तीर्थ है। यहीं से भगवानवे जगन्नाथपुरी गए। और सनातन परम्परा को स्थापित किया।

                          नगर विधायक ने कहा कि दुनिया इस समय कठिन दौर से गुजर रही है। कोरोना महामारी ने जन जीवन को झकझोर कर रख दिया है। इस दौरान हमने अपनों को खोया है। लेकिन संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। यदि हम दिशा निर्देशों का पालन करेंगे तो तीसरे दौर को भी मुंह की खानी पड़ेगी। भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना है कि अपने बच्चों को कोरोना संकट से बाहर निकालें। महामारी से हम सबकी रक्षा करें।
 
                        इस दौरान सामंत राय, बसंत बहरा, महंती दादा, दास बाबू, के के बहरा, मोती थावरानी, पार्षद साईं भास्कर, अजय यादव, विक्की आहूजा, सैय्यद इमरान, अलीम खान समेत अन्य लोग शामिल हुए।
close